OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2026 16:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन सेंसर आ सकता है।
  • यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा।
  • फोन में 1.5K OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन सेंसर आ सकता है।

Photo Credit: Amazon

OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। फोन 7 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन काफी चर्चा में है। अब इसकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। साथ ही फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस भी खूब चर्चा में हैं। फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा कई और स्पेसिफिकेशंस इस फोन में देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले सबकुछ। 

OnePlus Nord 6 Launch Date

OnePlus Nord 6 का लॉन्च 7 अप्रैल को होने जा रहा है। 7 April 2026, 7:00 PM IST को इसका लॉन्च निर्धारित है। फोन का लाइव इवेंट OnePlus के अधिकारिक YouTube चैनल पर संभावित है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह इवेंट देखा जा सकता है। 

OnePlus Nord 6 Price

OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले प्राइसिंग लीक हो गई है। फोन के प्राइस को लेकर टिप्स्टर Debayan Roy ने बड़ा खुलासा किया है। यह फोन भारत में 35 हजार रुपये के करीब की कीमत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। Amazon India पर फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए Microsite भी लाइव हो चुकी है। इसके अलावा OnePlus अधिकारिक वेबसाइट से भी इसे खरीदा जा सकेगा। साथ ही ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स से भी इसको खरीदा जा सकेगा। 

OnePlus Nord 6 Specifications

OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले अधिकतर स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। इस फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने जा रही है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 6.78 इंच का हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 1.5K OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 165fps पर हैवी गेमिंग भी कर सकेगा। 

Tri-Chip का सपोर्ट इस फोन में मिलने वाला है। इसका खास फीचर यह बताया गया है कि फोन में मेन प्रोसेसर के अलावा सपोर्टिव चिप होंगे जिससे यह बेहतरीन टच रेस्पॉन्स और वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। फोन का कैमरा भी चर्चा में है। OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन सेंसर आ सकता है। इसमें OIS का सपोर्ट होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में IR सेंसर भी मौजूद होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  6. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  2. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  6. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  7. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  9. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  10. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.