OnePlus Nord 5, Nord CE5 और Buds 4 होंगे 8 जुलाई को लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

OnePlus भारतीय और ग्लोबल बाजार में 8 जुलाई को समर लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2025 10:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus Nord 5 में LPDDR5X रैम आएगी।
  • OnePlus Nord 5 में ड्यूल रियर कैमरे दिए जाएंगे।

OnePlus Nord 5 में LPDDR5X रैम आएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारतीय और ग्लोबल बाजार में 8 जुलाई को समर लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में OnePlus Nord 5, Nord CE5 और OnePlus Buds 4 लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन और ईयरबड्स के बारे में थोड़ा बहुत पता चल चुका है। अगर आप इनके बारे में जानने में इच्छुक हैं तो यहां हम आपको OnePlus Nord 5, Nord CE5 और OnePlus Buds 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord 5, Nord CE5 कब होंगे उपलब्ध


OnePlus Nord 5 और Nord CE5 लॉन्च के बाद OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

OnePlus Nord 5
OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म होगा और यह ऐसा करने वाला नॉर्ड सीरीज का पहला डिवाइस होगा। इस फोन में LPDDR5X रैम आएगी। टीजर में नीचे फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरे नजर आए हैं जो हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 5 Ultra Edition के समान है।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि OnePlus Nord 5 बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को नेटिव 90fps पर सपोर्ट करेगा और फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ 144fps तक परफॉरमेंस बढ़ाएगा और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल को नेटिवली 144fps पर चलाएगा। वनप्लस ने कहा कि इसमें OnePlus 13 जैसा 7300 mm² VC कूलिंग एरिया और फ्लैगशिप-ग्रेड ग्रैफीन थर्मल होंगे, जो 1,800W/m-K एफिशिएंसी प्रदान करेंगे।

OnePlus Nord CE 5
Advertisement
OnePlus Nord CE 5 में भी ड्यूल रियर कैमरे होंगे, लेकिन टीजर में फोन के लिए ऊपर IR ब्लास्टर नहीं नजर आया है। बैक कवर पर पैटर्न हैं। पिछली रिपोर्ट के अनुसार Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी होगी।

OnePlus Buds 4
Advertisement
OnePlus Buds 4 में ड्यूल ड्राइवर्स, ड्यूल DACs, हाई-रेज LHDC 5.0 और 3D स्पैटियल ऑडियो होगा। यह गेम मोड में 47ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी देगा और दो कलर ऑप्शन जैसे कि जेन ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे में आएगा। यह ईयरबड्स पहले से ही चीन में उपलब्ध हैं, जिनमें 5500Hz अल्ट्रा-वाइडबैंड, तीन माइक्रोफोन, AI कॉल नॉइज रिडक्शन को कवर करने वाले 55dB तक के एक्टिव नॉइज रिडक्शन शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.