OnePlus Nord 2 को मिला ये नया अपडेट

यह अपडेट नवंबर 2021 के एंड्रॉयड सिक्‍योर‍िटी पैच, बग फिक्स और बाकी माइनर अपग्रेड्स के साथ आता है और डिवाइस में पावर-कन्सम्प्शन इम्‍प्रूवमेंट्स भी लाता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के इंडिया और यूरोपियन वैर‍िएंट को यह अपडेट मिल रहा है
  • वनप्‍लस कम्‍युनिटी में किए गए पोस्‍ट से इसकी जानकारी मिली है
  • नए अपडेट में पावर-कन्सम्प्शन इम्‍प्रूवमेंट्स जैसा सुधार भी मिलता है

यूजर्स अपने OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को तब अपडेट कर सकते हैं, जब वो वाई-फाई से कनेक्टिड हों और फोन चार्जिंग पर लगा हो।

OnePlus Nord 2 को लेटेस्ट OxygenOS का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट नवंबर 2021 के एंड्रॉयड सिक्‍योर‍िटी पैच, बग फिक्स और बाकी माइनर अपग्रेड्स के साथ आता है और डिवाइस में पावर-कन्सम्प्शन इम्‍प्रूवमेंट्स भी लाता है। OnePlus Nord 2 को इस साल जुलाई में Android 11 और OxygenOS 11.3 के साथ पेश किया गया था। इसके बाद से इस डिवाइस को अपडेट्स मिल रहे थे। अक्टूबर में OxygenOS A.11 अपडेट ने वनप्लस नॉर्ड 2 को सिस्टम चेंज, बेहतर एचडीआर इफेक्‍ट्स और ऑप्टिमाइज्‍ड नेटवर्क स्‍टेब‍िलिटी जैसे बदलाव दिए थे।

OnePlus कम्युनिटी पोस्ट के अनुसार, OnePlus Nord 2 डिवाइस को भारत में फर्मवेयर वर्जन DN2101_11_A.13 के साथ अपडेट मिल रहा है। वहीं इसके यूरोपियन वैरिएंट को DN2103_11_A.12 अपडेट मिल रहा है। कम्‍युनिटी पेज पर वनप्लस नॉर्ड 2 के यूजर की ओर से शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि यह अपडेट फोन में पावर कन्सम्प्शन कम करता है साथ ही यूजर्स को गेमिंग में बेहतर अनुभव देने के लिए फोन के बैक एंड मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज करता है। यह अपडेट नवंबर 2021 के एंड्रॉयड सिक्‍योरिटी पैच के अलावा फोन की स्‍टेबिलिटी में सुधार और रेग्‍युलर आने वाले इशूज को फ‍िक्‍स करता है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस अपडेट के जरिए फोन में ऑप्टिमाइज VoWif, ViLTE एक्‍सपीरियंस और नेटवर्क से जुड़े इम्‍प्रूवमेंट्स भी मिलते हैं। 

एक अन्य स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि इस डिवाइस के यूरोपियन वैरिएंट को चेंजलॉग के साथ अक्टूबर 2021 एंड्रॉयड सिक्‍योरिटी पैच मिल रहा है। ऑफ‍िश‍ियली, वनप्लस ने अभी तक लेटेस्‍ट सिक्‍योरिटी पैच रिलीज करने की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बार के अपडेट में सामान्य बग फिक्स और सिक्‍योरिटी से जुड़े अपग्रेड शामिल होने की उम्मीद है। धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक ये अपडेट पहुंचेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

यूजर्स अपने OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को तब अपडेट कर सकते हैं, जब वो वाई-फाई से कनेक्टिड  हों और फोन चार्जिंग पर लगा हो। जो यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि उनके वनप्‍लस नॉर्ड 2 को यह अपडेट मिला है या नहीं, वो फोन की सेटिंग्‍स में जाएं, वहां सिस्‍टम पर क्लिक करें। इसके बाद सिस्‍टम अपडेट पर जाकर मैनुअली, अपडेट से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Advertisement
 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.