OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!

OnePlus N6 फोन के साथ कंपनी कई एक्सेसरीज दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जून 2026 17:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में यूजर को पावर एडेप्टर के साथ USB केबल मिलने वाला है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा।
  • फोन के अंदर 8000mAh बैटरी होगी।

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus N6 भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन को कंपनी कई दिनों पहले ही अधिकारिक रूप से टीज कर चुकी है। दो कलर वेरिएंट्स में इसे दिखाया गया है। अब तीसरा कलर शेड भी एक लीक के माध्यम से सामने आ गया है। फोन में लाइट ब्लू और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट भी मिलने वाला है जिसके ऑनलाइन इमेज सामने आए हैं। इसी के साथ फोन का रिटेल बॉक्स भी कंटेंट्स के साथ लीक होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं OnePlus N6 के बॉक्स में क्या होगा यूजर्स के लिए खास। 

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने OnePlus.in पर फोन को लॉन्च के लिए टीज किया हुआ है। साथ में यहां पर फोन के कुछ अहम फीचर्स भी बताए गए हैं। फोन लाइट ब्लू शेड, और ग्रेड शेड में नजर आ रहा है। लेकिन टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा किया है। फोन की रियल लाइफ इमेज यहां शेयर की गई है। साथ में बॉक्स के अंदर मिलने वाली एक्सेसरीज के डिटेल्स भी दिए हैं। 

Here's your first look at the OnePlus N6, along with everything you get in the box. 👀

📦 Box contents:
OnePlus N6
Power adapter
USB cable
Protective case (Good Quality)
SIM ejector tool
Documentation

If you have any questions about the OnePlus N6, drop them below. I'll cover… pic.twitter.com/2CgMOnpPCN

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 26, 2026

OnePlus N6 फोन के साथ कंपनी कई एक्सेसरीज दे सकती है। टिप्स्टर की मानें तो फोन में यूजर को पावर एडेप्टर मिलने वाला है। इसके साथ में एक USB केबल मौजूद रहेगी। रोचक रूप से कंपनी फोन का प्रोटेक्टिव केस भी साथ में देने जा रही है। वहीं, इसके साथ में एक सिम इजेक्टर टूल भी होगा। वहीं, डॉक्यूमेंटेशन का जिक्र भी किया गया है। फोन यहां पर लाइट ब्लू वेरिएंट में नजर आ रहा है। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन का मॉडल नम्बर CPH2955 बताया गया है। पता चलता है कि इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। यह ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है। साथ में इसके Mali-G57 MC2 GPU की पेअरिंग दी गई है। फोन में 6GB की रैम बताई गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है। फोन के अंदर 8000mAh बैटरी होगी और 45W फास्ट SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट होगा। बैटरी हेल्थ के लिए कहा गया है कि यह 7 साल तक स्वयं को बरकरार रख सकती है। कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  7. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  9. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  10. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.