OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!

OnePlus Community Sale 2026 भारत में शुरू हो गई है। सेल के दौरान OnePlus 15, OnePlus 13, Nord सीरीज, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2026 13:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 की प्रभावी कीमत घटकर 52,999 रुपये हुई
  • OnePlus 15 और Nord सीरीज पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है
  • टैबलेट खरीदने पर मुफ्त स्टाइलस का लाभ भी मिलेगा

OnePlus Community Sale में स्मार्टफोन और टैबलेट्स पर छूट मिल रही है

OnePlus ने भारत में अपनी Community Sale 2026 की घोषणा कर दी है, जिसके तहत कंपनी स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स दे रही है। सेल में OnePlus 15, OnePlus 13 और OnePlus 13s जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ Nord सीरीज के मॉडल्स भी शामिल हैं। कंपनी बैंक डिस्काउंट, इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे दे रही है। इसके अलावा कुछ टैबलेट्स के साथ मुफ्त स्टाइलस भी दिया जा रहा है। OnePlus का कहना है कि यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी।

OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर Community Sale 2026 की जानकारी शेयर की है। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर्स कंपनी की वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। Community Sale 10 जून तक चलेगी, हालांकि कुछ बंडल ऑफर्स और प्रमोशनल फायदे 7 जून तक ही वैलिड रहेंगे।

OnePlus ने बताया है कि OnePlus 15 पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 74,999 रुपये रह जाती है। वहीं OnePlus 15R पर भी समान बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 51,999 रुपये हो जाती है।

कंपनी ने पुराने फ्लैगशिप OnePlus 13 पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया है। इस स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये की सीधी कीमत कटौती और 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 52,999 रुपये रह जाती है। वहीं OnePlus 13s पर 2,000 रुपये की छूट और 3,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये हो जाती है।

मिड-रेंज की तरफ चलें, तो Nord सीरीज के Nord 6 को 40,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं Nord CE6 पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 29,999 रुपये रह जाती है। Nord CE6 Lite पर भी 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 21,499 रुपये हो जाती है।

Advertisement

स्मार्टफोन के अलावा कंपनी टैबलेट्स पर भी ऑफर्स दे रही है। OnePlus Pad 4 पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 56,999 रुपये रह जाती है। वहीं OnePlus Pad Go 2 को 26,999 रुपये और Pad Lite को 16,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी सीमित समय के लिए Pad 4 के साथ Stylo Pro और Pad Go 2 के साथ Stylo Go 2 मुफ्त दे रही है।

ऑडियो प्रोडक्ट्स में OnePlus Buds 4 को 6,099 रुपये और OnePlus Buds Pro 3 को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Nord Buds 3, Nord Buds 3 Pro, Nord Buds 4 Pro, Bullets Wireless Z2 ANC और Bullets Wireless Z3 पर भी छूट दी जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.