OnePlus के अपकमिंग फोन के कैमरा से ली गई फोटोज ऐसी दिखती हैं, कंपनी ने शेयर किए 50MP वाले सैंपल

OnePlus ने Ace 6T के नए कैमरा सैंपल जारी किए हैं। 50MP सेंसर, फिल्म-स्टाइल मोड और मोशन कैप्चर फीचर इसके कैमरा सेटअप को खास बनाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • 50MP कैमरा सैंपल में फिल्म-स्टाइल कलर मोड का इस्तेमाल
  • Shadowless capture से तेज मूवमेंट को साफ तरीके से शूट
  • 165Hz OLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही चीन में Ace 6T को लॉन्च करने वाला है और कंपनी इस फोन को लेकर लगातार नए टीजर शेयर कर रही है। नया मॉडल 3 दिसंबर को आएगा और यह Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा। ग्लोबल मार्केट में यही फोन OnePlus 15R नाम से आने की उम्मीद है, जिसका भारत में लॉन्च भी कंफर्म्ड है। अभी तक कंपनी हार्डवेयर की डिटेल्स टीज कर रही थी, लेकिन फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए OnePlus ने अपकमिंग Ace 6T के कैमरा सैंपल शेयर किए हैं। इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अच्छी लाइटिंग कंडीशंस में कैमरा प्रभावित करने वाले फोटोज कैप्चर कर सकता है।

OnePlus ने Ace 6T के कैमरा सैंपल्स को चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किया है। मल्टीपल पोस्ट में अलग-अलग कंडीशंस में तस्वीरें खींची गई है। इसमें फोन के 50MP मेन रियर कैमरा की डिटेल्स, फिल्म-स्टाइल कलर मोड और मोशन कैप्चर क्षमता जैसी खूबियां दिख रही हैं। कंपनी के मुताबिक यह कैमरा सॉफ्ट लाइटिंग और ज्यादा नेचुरल स्किन टोन के साथ पोर्ट्रेट क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

Advertisement

OnePlus ने बताया है कि Ace 6T में ‘shadowless capture' भी दिया गया है, जो तेजी से मूव होने वाले सब्जेक्ट्स को फ्रीज करने में मदद करता है और ब्लर कम करता है। फोन के Live Photos फीचर को भी अपडेट किया गया है। अब यूजर तीन सेकंड के छोटे क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं और चाहें तो उनमें से फ्रेम निकालकर कोलाज भी बना सकते हैं। कंपनी यह सब Snapdragon 8 Elite के Gen 5 चिप में मौजूद ISP और OnePlus की नई इमेज प्रोसेसिंग के जरिए हासिल होने का दावा करती है।

लॉन्च से पहले कई लीक्स ने हमें इशारा दे दिया है कि अपकमिंग OnePlus Ace 6T से क्या उम्मीद रखनी चाहिए। फोन में 6.83-inch OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 8300mAh बैटरी होने की चर्चा है, जो मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जाएगी। हालांकि, भारत या ग्लोबल मार्केट में आने वाले OnePlus 15R में इतनी ही क्षमता मिलेगी या कम, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।

रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर कंफर्म हो चुका है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस बताया जा रहा है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में OnePlus 15 के समान ही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड बिल्ड मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Advertisement

OnePlus Ace 6T कब लॉन्च होगा?

OnePlus Ace 6T को कंपनी चीन में 3 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है।

OnePlus Ace 6T का ग्लोबल वर्जन किस नाम से आएगा?

ग्लोबल मार्केट में यही फोन OnePlus 15R नाम से आने की उम्मीद है।

इस फोन का मेन कैमरा कितने मेगापिक्सल का है?

फोन में 50MP का मेन कैमरा होने की जानकारी मिली है, जिसके सैंपल OnePlus ने Weibo पर शेयर किए हैं।

Advertisement

OnePlus Ace 6T में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

यह स्मार्टफोन Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा।

OnePlus Ace 6T की खास स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

लीक के मुताबिक इसमें 6.83-inch OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 8000mAh बैटरी, 50MP + 8MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.