OnePlus Ace 5 Racing Edition, Ace 5 Ultra Edition और Buds 4 होंगे 27 मई को लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus ने पुष्टि की है कि 27 मई को चीनी बाजार में Ace 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra Edition को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Ace 5 Ultra Edition फैंटम ब्लैक, ब्रीज ब्लू, टाइटेनियम में उपलब्ध होगा।
  • Ace 5 Racing Edition रॉक ब्लैक, व्हाइट, वाइल्डरनेस ग्रीन में मिलेगा।
  • OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स नॉयज रिडक्शन और साउंड क्वालिटी प्रदान करेगा।

OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77 इंच की 1.5K+120Hz LTPS डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने पुष्टि की है कि 27 मई को चीनी बाजार में Ace 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra Edition को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Ace 5 Racing Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर होगा। यहां हम आपको Ace 5 Racing Edition, Ace 5 Ultra Edition और Buds 4 के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 5 Ultra Edition 


OnePlus ने आज पुष्टि की है कि OnePlus Ace 5 Ultra Edition गेमिंग के लिए पहला फुल लिंक चिप लेवल हार्डवेयर सॉल्यूशन होगा। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ और फेंगची गेमिंग कोर से लैस होगा जो 0 फ्रेम ड्रॉप प्रदान करता है। लिंग्सी टच चिप 0 डिस्कनेक्शन प्रदान करती है और गेमिंग वाई-फाई चिप G1 0 डिस्कनेक्शन प्रदान करती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Ace 5 Ultra Edition फैंटम ब्लैक, ब्रीज ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में आएगा। इसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।


Advertisement
OnePlus Ace 5 Racing Edition


OnePlus Ace 5 Racing Edition रॉक ब्लैक, व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर्स में आएगा। यह फोन 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.77 इंच की 1.5K+120Hz LTPS डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोटो से खुलासा हुआ है कि दोनों फोन प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन से लैस होंगे।


OnePlus Buds 4


OnePlus ने पुष्टि की है कि कंपनी इवेंट में OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है नॉयज रिडक्शन, अपीरियंस, साउंड क्वालिटी और सबकुछ फ्लैगशिप है। इसमें फ्रॉस्टेड मेटल लुक, ड्यूल DAC होगा, जिसे OnePlus Buds Pro 3 में पेश किया गया था। यह स्पेस ग्रे और पाइन शैडो ग्रीन जैसे कलर्स में आएगा। जल्द ही आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.