OnePlus Ace 3 Pro के रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स लीक, 24GB रैम के साथ होगी इतनी बड़ी स्टोरेज!

फोन बेस वेरिएंट के लिए 2999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2024 10:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन का बेस वेरिएंट 12GB रैम के साथ बताया गया है।
  • टॉप वेरिएंट 24GB रैम, और 1TB स्टोरेज के साथ आने की बात कही गई है।
  • एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होगा जिसे Collector’s Edition कहा जा रहा है।

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जुलाई के अंदर लॉन्च होने की संभावना है।

Photo Credit: X/OnePlus Club

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जल्द लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन अब सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशंस बेहद तगड़े कहे जा रहे हैं जिसमें 24GB तक रैम, और 6100mAh की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी किसी स्मार्टफोन में मिलने वाली है। फोन में कई और खास फीचर्स का जिक्र अफवाहों में है। अब लॉन्च से पहले इसके रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं। साथ ही फोन का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होना बताया गया है। 

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जुलाई के अंदर लॉन्च होने की संभावना है। जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से होने की उम्मीद की जा सकती है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर Experience More की ओर से एक बड़ा खुलासा (via) फोन के बारे में किया गया है। इसके रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन का बेस वेरिएंट 12GB रैम के साथ बताया गया है जिसमें 256GB स्टोरेज होगी। दूसरा वेरिएंट 16GB रैम के साथ बताया गया है जिसमें 512GB स्टोरेज होगी। टॉप वेरिएंट 24GB रैम, और 1TB स्टोरेज के साथ आने की बात कही गई है। 

इसके साथ वनप्लस ऐस 3 प्रो का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होगा जिसे Collector's Edition कहा जा रहा है। यह सिरेमिक व्हाइट कलर में आने वाला है। इस ए़डिशन में 16 जीबी रैम, और 24 जीबी रैम के वेरिएंट्स ही आएंगे। जबकि OnePlus Ace 3 Pro का रेगुलर एडिशन ग्रीन और ब्लैक कलर में आएगा। ग्रीन वेरिएंट वेगन लैदर फिनिश में आने वाला है। जबकि ब्लैक एडिशन मैटे ग्लास फिनिश में आएगा। 

कीमत की बात करें तो फोन बेस वेरिएंट के लिए 2999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में आ सकता है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 4000 युआन (लगभग 46000 रुपये) तक जा सकती है। संभावित स्पेसिफिकेशंस में 6.78 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले शामिल है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। 

फोन में 6,100mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 मेन सेंसर मिल सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के साथ कुल तीन कैमरा रियर साइड में बताए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 200MP कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  3. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  4. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  5. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  6. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.