OnePlus Ace 3 Pro मेमोरी, स्टोरेज और गेमिंग कैपेसिटी का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड-एज डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन वाली और  रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन 24GB LPDDR5X RAM से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड-एज डिस्प्ले होगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5X RAM होगी।

Photo Credit: OnePlus/Weibo

OnePlus 27 जून को चीन में आधिकारिक लॉन्च से पहले अपने OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन के बारे में जानकारी जारी कर रहा है। नए टीजर में स्मार्टफोन की प्रोसेसिंग पावर, मेमोरी मैनेजमेंट और गेमिंग कैपेबिलिटिज का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus का दावा है कि OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन 24GB LPDDR5X RAM से लैस होगा। कंपनी के अनुसार, यह यूजर्स को बिना रिफ्रेश किए 72 घंटों तक बैकग्राउंड में ऐप ऑन रखने की सुविधा देगा। स्टोरेज ऑप्शन 1TB UFS 4.0 तक जाएंगे, जिसके बारे में OnePlus का दावा है कि यह 4 साल के इस्तेमाल के बाद भी स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा।

OnePlus के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। AnTuTu पर इसने 2,326,659 का बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। डिवाइस अधिकतम कैपेसिटी के लिए चिप परफॉर्मेंस को कस्टमाइज करने के लिए OnePlus के सेल्फ-डेवलप टाइडल आर्किटेक्चर का भी लाभ उठाएगा, जो पहली बार OnePlus Ace 3V के साथ पेश की गई टेक्नोलॉजी है।

टीजर में Ace 3 Pro की गेमिंग कैपेसिटी के बारे में भी पता चला है। OnePlus का दावा है कि हाई रेजोल्यूशन पर गेम चलाने पर भी फोन जेनशिन इम्पैक्ट में 59.7 एफपीएस की फ्रेम रेट बरकरार रख सकता है। इसके अलावा OnePlus गेमप्ले के दौरान मल्टीटास्किंग को संभालने की स्मार्टफोन की कैपेसिटी पर जोर देता है। कथित तौर पर यूजर्स परफॉर्मेंस में किसी भी गिरावट का अनुभव किए बिना जेनशिन इम्पैक्ट खेलते हुए कॉल अटेंड कर सकते हैं।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड-एज डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन वाली और  रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह स्मार्टफोन 100W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6100mAh की बैटरी के साथ आएगा। 
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus Ace 3 Pro के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा हो सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। OnePlus इसके अलावा Ace 3 Pro के साथ OnePlus Pad Pro, OnePlus Watch 3 और OnePlus Buds 3 भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  2. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  3. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  5. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  6. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  7. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  8. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  9. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.