OnePlus Ace 3 के डिस्‍प्‍ले में होगा 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, कंपनी ने किया कन्‍फर्म!

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2023 13:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन 4 जनवरी को हो रहा लॉन्‍च
  • फोन को चीन में पेश किया जाएगा
  • इसके प्रमुख फीचर्स की जानकारी आ रही है सामने

100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है।

OnePlus Ace 3 : स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘वनप्‍लस' 4 जनवरी को चीन में एक नई डिवाइस OnePlus Ace 3 को लॉन्‍च करने जा रहा है। काफी वक्‍त से इसके बारे में खबरे हैं। टीजर वीडियो के जरिए वनप्‍लस के अपकमिंग फोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। अब कंपनी फोन के डिस्‍प्‍ले से जुड़ी डिटेल्‍स शेयर की हैं। पता चला है कि OnePlus Ace 3 में BOE  का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा। यह डिस्‍प्‍ले 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसकी मैक्सिमम पीक ब्राइटनैस 4500 तक जा सकती है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120 हर्त्‍ज होगा। टॉप सेंटर में एक पंच होल डिस्‍प्‍ले में होगा, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा को फ‍िट किया जाएगा। 

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर इस फोन में दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट में इस डिवाइस को OnePlus 12R के नाम से पेश किया जा सकता है। 

बीते दिनों कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए OnePlus Ace 3 का डिजाइन दिखाया था। फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया था, जिसके राइट साइड में वॉल्‍यूम रॉकर और ‘पावर की' मौजूद थी। लेफ्ट साइड में अलर्ट स्‍लाइडर दिखाई दिया था। फोन के टॉप ऐज में माइक्रोफोन, आईआर ब्‍लास्‍टर और स्‍पीकर जैसे फीचर भी वीडियो में नजर आए थे। 

अभी तक अनुमान है कि अपकमिंग वनप्‍लस स्‍मार्टफोन में 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मिलेगी। IR ब्लास्टर, इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की खूबियां भी होंगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.