OnePlus 8 Pro में हो सकता है 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले

OnePlus 8 Pro Display: OnePlus के आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 8 प्रो के डिस्प्ले को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जानें हैंडसेट से जुड़ी यह अहम बात।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 13:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro Display को लेकर सामने आई यह जानकारी
  • वनप्लस 8 प्रो डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन क्या होगा, फिलहाल जानकारी नहीं
  • OnePlus 8 Pro हो सकता है 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च

OnePlus 8 Pro Display: वनप्लस 8 प्रो में हो सकता है 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले

Photo Credit: 91 Mobiles x @OnLeaks

OnePlus 8 Pro Display: OnePlus के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं जैसे कि पता चला था कि वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जा सकता है। अब ट्विटर पर इस बात की जानकारी लीक हुई है कि OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा। याद करा दें कि OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ उतारे गए हैं।

टिप्स्टर Max J. (@SamsungNews) ने ट्विटर पर इस बात का संकेत दिया है कि 'प्रो' मॉडल 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। इसके बाद सभी लोग ने मान लिया कि यह Samsung Galaxy S11 का संकेत दे रहा है जो 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आ सकता है लेकिन बाद में टिप्स्टर ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह OnePlus के आगामी फोन की बात कर रहे हैं।

वनप्लस के अभी मौजूदा मॉडल 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आते हैं ऐसे में यह हैरानी की बात नहीं है कि OnePlus का अगला स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। यह देखने वाली बात होगी कि आखिर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन क्या होगा लेकिन अभी मौजूदा प्रो मॉडल को देखा जाए तो हो सकता है कि आगामी वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वाडएचडी+ पैनल के साथ आ सकता है।

याद करा दें कि इस साल लॉन्च हुआ Asus ROG Phone 2 फुल-एचडी+ 120 हर्ट्ज़ एमोलेड एचडीआर डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला फोन है। हमें फिलहाल इस बात का नहीं पता है कि आगामी OnePlus फोन दिखने में कैसा होगा, लेकिन वनप्लस के आगामी फोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आने लगी हैं। कुछ समय पहले सामने आई वनप्लस 8 प्रो (OnePlus 8 Pro) की तस्वीर से इस बात का संकेत मिला था कि फोन होल-पंच डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.