OnePlus 8 Pro बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 12 जीबी LPDDR5 रैम होंगे। स्मार्टफोन में “kona” कोडनेम वाले चिपसेट को लिस्ट किया गया है। संभवतः यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जनवरी 2020 12:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा
  • 120Hz डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है OnePlus 8 Pro
  • वनप्लस 8 प्रो के साथ वनप्लस 8 प्रो और OnePlus 8 Lite भी होंगे लॉन्च
OnePlus 8 Pro को बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है जिससे फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला है कि इस OnePlus फोन में 12 जीबी रैम होंगे और यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो में सबसे पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हाल में मिली जानकारियों पर गौर करें तो OnePlus 8 सीरीज़ के तीन फोन मार्केट में उतारे जाएंगे- वनप्लस 8 के साथ वनप्लस 8 प्रो और OnePlus 8 Lite।

Geekbench पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर GALILEI IN2023 है। गौर करने वाली बात है कि OnePlus 8 Pro 5G वर्ज़न को चीन की इंडस्ट्री और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की वेबसाइट पर IN2010 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लेकिन वीबो पर एक टिप्सटर ने दावा किया है कि गीकबेंच साइट पर वनप्लस 8 प्रो वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है।
 

OnePlus 8 Pro specifications (rumoured)

मिली जानकारियों के मुताबिक, वनप्लस 8 प्रो एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 12 जीबी LPDDR5 रैम होंगे। स्मार्टफोन में “kona” कोडनेम वाले चिपसेट को लिस्ट किया गया है। संभवतः यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 4,296 और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,531 का स्कोर मिला है। लिस्टिंग से पता चला है कि अपलोड की तारीख 10 जनवरी है।
 

पुराने दावों की मानें तो OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर के साथ आएगा। दावा है कि यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा OnePlus ने हाल ही में 120Hz डिस्प्ले टेक्नोलॉजी लाने की बात की थी। संभवतः यह फीचर वनप्लस 8 प्रो का हिस्सा होगा जिससे यूज़र्स को OnePlus 7 Pro की तुलना में बेहतर अनुभव मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8 Pro specifications, OnePlus 8 Pro, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.