OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक दूसरे से कितने अलग हैं, आइए आपको कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इनके बीच का अंतर समझाते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 मई 2019 11:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • OnePlus 6T McLaren Edition में 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus ब्रांड के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी है। OnePlus 7 Pro के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी स्मार्टफोन में क्वाडएचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। OnePlus 7 Pro को इंप्रूव कैमरा और बेहतर फरफॉर्मेंस के साथ उतारा गया है। OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक दूसरे से कितने अलग हैं, आइए आपको कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इनके बीच का अंतर समझाते हैं।
 

OnePlus 7 Pro vs OnePlus 6T की भारत में कीमत

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है। फोन को अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को Amazon.in, OnePlus.in और वनप्लस के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Amazon.in पर वनप्लस 6टी का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में मिल रहा है। OnePlus 6T McLaren Edition का 10 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 46,999 रुपये में उपलब्ध है। 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट और McLaren Edition स्पीड ऑरेंज कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

OnePlus 7 Pro बनाम OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलते हैं और यह डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट सपोर्ट से लैस हैं। OnePlus 7 Pro में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
Advertisement

वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम हैं। वहीं, वनप्लस 6टी में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी तक दिए गए हैं।
 

OnePlus 7 Pro vs OnePlus 6T कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।

OnePlus 7 Pro में हैं तीन रियर कैमरे तो वहीं OnePlus 6T दो रियर कैमरों से है लैस


Advertisement
OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है।
 

OnePlus 7 Pro बनाम OnePlus 6T की बैटरी और फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट

OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 6टी फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग (5V, 4A) को सपोर्ट करती है।

वनप्लस 7 प्रो की लंबाई-चौड़ाई 162.6x75.9 x8.8 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम है। वहीं, OnePlus 6T हल्का और पतला है, इसका डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है। दोनों ही फोन एनएफसी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट से लैस हैं। OnePlus 7 Pro में आपको डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाएंगे।
 
वनप्लस 7 प्रो बनाम वनप्लस 6टी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.41 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3700 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.41
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
516-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम
12 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.6, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2)16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1-micron)
रियर ऑटोफोकस
पीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1-micron)
पॉप-अप कैमरा
हां-
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं-
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 9.5OxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.