OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: भारत में कौनसा फ्लैगशिप मारेगा बाजी?

OnePlus 15 प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का यूज करता है, जो Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट है। Samsung Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite (For Galaxy) चिपसेट है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 16:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में बड़ा डिस्प्ले और 7300mAh बैटरी, S25 कॉम्पैक्ट डिजाइन के सा
  • दोनों में Snapdragon 8 Elite, लेकिन OnePlus में लेटेस्ट चिपसेट वर्जन
  • कैमरों में OnePlus में तीन 50MP सेंसर, लेकिन S25 में 50+12+10MP का सेटअप

OnePlus 15 को गेमिंग पर फोकस करके डेवलप किया गया है

OnePlus 15 आज भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस साल वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन के साथ गेमिंग पर फोकस किया है। यह हाई रिफ्रेश रेट और हाई fps गेमिंग देने का दावा करता है। OnePlus 15 में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट है और कैमरा के मामले में भी ये कुछ प्रभावित करने वाले नंबर्स लेकर आता है। वहीं, इसमें विशाल बैटरी पैक फिट किया गया है। भारत में लॉन्च के बाद OnePlus 15 सीधे Samsung के Galaxy S25 के साथ टक्कर लेगा, जो लंबे समय से मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Samsung फ्लैगशिप भी प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है, खासतौर पर कैमरा सिस्टम के रूप में। ऐसे में हम यहां OnePlus 15 और Samsung Galaxy S25 के बीच सपेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं, जो आपकी कुछ दुविधाओं को दूर करने के लिए पर्याप्त रहेगा।

Advertisement

OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: Display

OnePlus 15 में एक 6.78-इंच LTPO-AMOLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1272 x 2772 pixels) बताया गया है और रिफ्रेश रेट 165 Hz तक है। यह पैनल 1 निट तक रिस्पॉन्ड कर सकता है और बहुत उजले माहौल में 1,800 निट्स की ब्राइटनेस तक पहुंचता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid सपोर्ट भी शामिल है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।

वहीं, Samsung Galaxy S25 मॉडल में 6.2-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 1080 x 2340 pixels रिजॉल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।

Advertisement

OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: Performance

OnePlus 15 प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का यूज करता है, जो Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट है। चीन में इसे 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। भारत और ग्लोबल मार्केट में भी इसे समान कॉन्फिगरेशन मिलने की संभावना है।

Samsung Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite (For Galaxy) चिपसेट है, इसमें 12GB और स्टोरेज 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं। 

Advertisement

OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: Cameras

OnePlus 15 में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप है, यानी 50MP (f/1.8, 1/1.56 इंच, OIS) मेन सेंसर,  50MP (f/2.8, 1/2.76 इंच, 3.5x ऑप्टिकल जूम, OIS) पेरिस्कोप लेंस और 50MP (f/2.0, PDAF) अल्ट्रावाइड लेंस। वहीं, फ्रंट में 32MP (f/2.4, AF) शूटर शामिल है।

Samsung Galaxy S25 में भी रियर में तीन कैमरे हैं, जिनमें 50MP (f/1.8, 1/1.56 इंच, डुअल पिक्सल PDAF, OIS) मेन सेंसर, 10MP (f/2.4, 1/3.94 इंच, 3x ऑप्टिकल जूम, OIS) पेरिस्कोप लेंस और 12MP (f/2.2, 1/2.55 इंच) अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 12MP (f/2.2, डुअल पिक्सल PDAF) शूटर है।

Advertisement

OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: Battery

OnePlus 15 में 7,300mAh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो 120W वायर्ड, 50W वायरलेस, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वहीं, Galaxy S25 में बैटरी क्षमता लगभग 4,000mAh है, जो 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: Other Features

OnePlus 15 का साइज 161.4 x 76.7 x 8.1mm है, जबकि Samsung Galaxy S25 का साइज 146.9 x 70.5 x 7.2mm है और इनके वजन क्रमश: 211 ग्राम और 162 ग्राम है। ड्यूरेबिलिटी-की बात करें तो OnePlus 15 को IP68/IP69K रेटिंग प्राप्त है, जबकि Samsung स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग प्राप्त है। दोनों USB 3.2 के साथ आते हैं, लेकिन OnePlus फोन में इंफ्रारेड सेंसर भी मिलता है। वहीं, OnePlus फोन में Bluetooth 6.0 और Samsung फोन में 5.4 वर्जन शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.