OnePlus 13T में मिलेगी 6.32 इंच की डिस्प्ले, चौड़ाई में होगा इन फ्लैगशिप से कम

OnePlus अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को चीनी बाजार में 24 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 10:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T एक छोटे पावरहाउस के तौर पर पेश होने जा रहा है।
  • OnePlus 13T की चौड़ाई सिर्फ 71.7 मिमी है।
  • OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले होगी।

OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को चीनी बाजार में 24 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में हैंड्स-ऑन फोटो और ऑफिशियल टीजर से इसके स्लीक डाइमेंशन का पता चला है, जिसमें दिखाया गया है कि यह OnePlus 13, Oppo Find X8s और Vivo X200 Pro mini के मुकाबले कैसा होगा। इसके साथ ही यह मैगसेफ कंपेटिबल केस के साथ आ रहा है। आइए OnePlus 13T के बारे में  विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T Dimension, Specifications


OnePlus 13T एक छोटे पावरहाउस के तौर पर पेश होने जा रहा है और वनप्लस ने इसे दिखाने में कोई कमी नहीं रखी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन की चौड़ाई सिर्फ 71.7 मिमी है जो कि OnePlus 13 की 76.5 मिमी और OnePlus 13R की 75.8 मिमी से कम है। टिपस्टर Shishir ने X पर 13T और 13 की फोटो शेयर की हैं, जिसमें पता चल रहा है कि यह मौजूदा फ्लैगशिप की तुलना में कम चौड़ा है। यह Vivo X200 Pro mini और Oppo Find X8s के बराबर है। हालांकि Galaxy S25 की चौड़ाई अभी भी 70.5 मिमी के साथ और कम है। OnePlus ने डिस्प्ले साइज और वजन की भी पुष्टि की है, जिसमें OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले होगी और वजन 185 ग्राम होगा। कंपनी ने पहले 13T के टीजर में 50:50 वजन वितरण को दिखाया था जो कि हाथ में कैरी करने पर काफी कंफर्टेबल रहता है।

चीनी सोशल मीडिया पर आए टीजर में पहले ही कैमरा सैंपल और स्पेसिफिकेशंस का पता चल चुका है। 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। वनप्लस ने कंफर्म किया है कि कम से कम दो ऑफिशियल केस मैगसेफ कम्पैटिबिलिटी का सपोर्ट करेंगे। 13T का डिजाइन स्लिम बेजल और फ्लैट OLED के साथ प्रीमियम लग रहा है। अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि आगामी फोन चीन में लॉन्च होने के तुरंत बाद ग्लोबल मार्केट में पेश होगा या नहीं। वनप्लस 13T एक दमदार कॉम्पैक्ट फोन के तौर पर नजर आ रहा है जो कि प्रीमियम फीचर्स के साथ पोर्टेबिलिटी प्रदान कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  3. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  5. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  6. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  7. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  8. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  9. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  10. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.