OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील

Amazon Great Summer Sale 2026 में OnePlus 13s पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। HDFC बैंक ऑफर के साथ फोन की इफेक्टिव कीमत 46,999 रुपये तक पहुंच रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल में OnePlus 13s पर 5 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट
  • HDFC बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमत 46,999 रुपये तक पहुंची
  • OnePlus 13s में Snapdragon 8 Elite और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है

OnePlus ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया था जो कि Amazon की Great Summer Sale के दौरान भारी प्राइस कट पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, कीमत में कटौती के साथ-साथ ग्राहक बैंक ऑफर का फायदा उठाते हुए OnePlus स्मार्टफोन को और आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन 6.32 इंच LTPO डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC, Android 15-बेस्ड OxygenOS 15 और 50MP मेन रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 5,850mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। नीचे OnePlus 13s डील के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Amazon Great Summer Sale 2026: OnePlus 13s Deal

OnePlus 13s के 12GB+256GB बेस वेरिएंट को पिछले साल 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इस Amazon Great Summer Sale के दौरान बेस वेरिएंट को 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ये कुल 5 हजार का डिस्काउंट होता है। डील यहीं नहीं रुकती, यदि आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा, जो इफेक्टिव कीमत और कम, यानी 46,999 रुपये पर ले जाएगा, जो कुल Rs 8 हजार की छूट होती है। इसके अलावा, No Cost EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद हैं। समान डील OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

OnePlus 13s specifications

OnePlus 13s में 6.32 इंच का LTPO डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus 13s की लंबाई 150.8 mm, चौड़ाई 71.7 mm, मोटाई 8.2 mm और वजन 185 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.