OnePlus 13 आया TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर, पूरे स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 11:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर होगा।
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13 फोन 6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस होगा

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: ​​​​​​​OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। अब तक मॉडल नंबर PJZ110 के साथ आगामी फोन गीकबेंच, AnTuTu और चीन के 3C समेत कई सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है। हाल ही में इसे चीन में TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जहां इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Specifications


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus 13 में 6.82 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा डिस्प्ले में एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह स्मार्टफोन चीन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। वनप्लस के आगामी फोन में 12GB, 16GB और 24GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह स्मार्टफोन 6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस होगा जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो वनप्लस 13 की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 213 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन आईआर ब्लास्टर, मल्टीफंक्शनल एनएफसी, अपग्रेडेड वाइब्रेशन मोटर और आईपी68/69 रेटिंग से लैस होकर आएगा। OnePlus ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि OnePlus 13 ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी कस्टम-बेस्ड केस प्रदान करेगी जो कि मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 13, OnePlus 13 Specifications, TENAA, OnePlus, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.