OnePlus 13, 13R के भारत में लॉन्च से कुछ दिन पहले दिखाई दिए मैग्नेटिक केस ऑप्शन

OnePlus 13 को भारत में चीन के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाना है, लेकिन OnePlus 13R कथित तौर पर भारत में OnePlus Ace 5 की तुलना में कुछ बदले हुए हार्डवेयर के साथ कदम रखेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 20:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus आयरलैंड ने OnePlus 13 और OnePlus 13R के केस लिस्ट किए
  • तीन ऑप्शन में आने वाले ये केस होंगे मैग्नेटिक
  • OnePlus 13 और OnePlus 3R को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 और OnePlus 3R को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। इनमें से फ्लैगशिप डिवाइस को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और 13R को देश में चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Ace 5 के रीबैज के रूप में लाया जाएगा, लेकिन कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के साथ। हम दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स के बारे में लगभग सभी जानकारियां रखते हैं, लेकिन अब, कंपनी ने OnePlus 13 के सभी आफिशियल केस से पर्दा उठाया है। ये मैग्नेटिक केस होंगे, जो सैंडस्टोन, वुड ग्रेन और अरामिड फाइबर ऑप्शन में आएंगे।

OnePlus आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर OnePlus 13 और OnePlus 13R के प्रोडक्ट पेज पर इनके तीन ऑप्शनल केस को भी लिस्ट कर दिया है। ये मैग्नेटिक केस होंगे, जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। सबसे पहला केस सैंडस्टोन मैग्नेटिक केस होगा, जो सैंडपेपर-टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आएगा। इसके अलावा, एक लकड़ी के जैसे टेक्सचर वाला वुड ग्रेन मैग्नेटिक हाफ-पैक और एक अरामिड फाइबर मैग्नेटिक केस होगा।
Advertisement

OnePlus 13 को भारत में चीन के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाना है, लेकिन OnePlus 13R कथित तौर पर भारत में OnePlus Ace 5 की तुलना में कुछ बदले हुए हार्डवेयर के साथ कदम रखेगा। OnePlus 13R की Amazon माइक्रोसाइट बताती है कि फोन Ace 5 में मौजूद 6400mAh बैटरी के बजाय 6000mAh बैटरी के साथ आने वाला है। इतनी ही कैपेसिटी OnePlus 13 में भी मिलती है।

OnePlus 13R के बारे में चर्चा है कि फोन मार्केट में सिंगल रैम-स्टोरे वेरिएंट में आने वाला है। इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज का एक ही वेरिएंट कंपनी पेश कर सकती है। फोन के सभी स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो इसमें 6.78 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 4,500 निट्स और रेजॉलूशन 1264×2780 पिक्‍सल्‍स होगा। यह फोन 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाले डिस्‍प्‍ले को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, OnePlus 13R में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 13, OnePlus 13R, OnePlus 13 Case, OnePlus 13R Case
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.