OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक, Ace 3 का टीजर जारी

OnePlus Ace 3 / 12R में कर्व्ड ऐजेस के साथ 6.78 इंच की ProXDR LTPO 4.0 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 11:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की ProXDR LTPO 4.0 OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12R के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही नए स्मार्टफोन्स OnePlus Ace 3 और OnePlus 12R लेकर आने वाली है। OnePlus Ace 3 को चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है, वहीं OnePlus 12R को ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को OnePlus 12 के साथ लॉन्च होने किए जाने की उम्मीद है। लीकर मैक्स जंबोर की एक नई लीक में OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस का का पता चला है। नवंबर में OnePlus ने Ace 3 नाम की पुष्टि की थी, लेकिन इसे OnePlus 12 के साथ लॉन्च नहीं किया गया। अब जब Ace 3 की अनुमानित लॉन्च तारीख नजदीक आ रही है तो ब्रांड ने इसकी एंट्री की जानकारी देने के लिए एक पोस्टर जारी किया है। आइए OnePlus Ace 3 / 12R के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R / Ace 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
जंबोर के नए ट्वीट में OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। हालांकि, लीक में नई जानकारी स्टोरेज से संबंधित है। आगामी वनप्लस स्मार्टफोन 8GB/16GB LPDDR5x RAM वेरिएंट और 128GB (यूएफएस 3.1) / 256GB (यूएफएस 4.0) स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह भी खुलासा हुआ है कि फोन दो कलर आयरन ग्रे और कूल ब्लू में आएगा।

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ace 3 / 12R में कर्व्ड ऐजेस के साथ 6.78 इंच की ProXDR LTPO 4.0 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट है। यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आएगी। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर काम करेगा। फोन में 5500mAh बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 या OxygenOS 14 के साथ आएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक लीक के अनुसार, Ace 3 ग्रे और ब्लू कलर के अलावा मैटेलिक शाइन के साथ गोल्ड वेरिएंट में भी आएगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 12R, OnePlus Ace 3, OnePlus Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.