OnePlus 12 स्‍मार्टफोन इन देशों में हुआ स्‍पॉट! कब होगा लॉन्‍च? जानें

OnePlus 12 : फोन को UAE में TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर CPH2581 पर लिस्‍ट किया गया है। रूस की EEC सर्टिफ‍िकेशन साइट भी यह डिवाइस देखी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के अपकमिंग फ्लैगशिप लॉन्‍च की तैयारियां हुई तेज
  • इस डिवाइस को कई सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर देखा गया
  • यूएई और रूस की सर्टिफ‍िकेशन साइट पर स्‍पॉट हुआ स्‍मार्टफोन

भारत में वनप्‍लस 12 की लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में होने की उम्‍मीद है।

OnePlus 12 : वनप्‍लस के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 12 को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि चीनी कंपनी अगले कुछ सप्‍ताह में अपने होम मार्केट में नई फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्‍च कर सकती है। अपकमिंग डिवाइसेज को गीकबेंच से लेकर 3C और IMDA आदि से स्‍पॉट किया जा चुका है। अब इसे TDRA और EEC जैसी सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी देखा गया है। खुद वनप्‍लस भी अपकमिंग फ्लैगशिप से जुड़े कई अपडेट्स शेयर कर चुकी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 12 को UAE में TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर CPH2581 पर लिस्‍ट किया गया है। रूस की EEC सर्टिफ‍िकेशन साइट भी यह डिवाइस देखी गई है। हालांकि लिस्टिंग से इस स्‍मार्टफोन की डिटेल्‍स का पता नहीं चल पाया है। सिर्फ यह जानकारी मिली है कि अपकमिंग डिवाइस किन देशों में आएगी। भारत में भी इसे लॉन्‍च किया जाना है, लेकिन सबसे पहले यह चीन में आएगी। भारत में वनप्‍लस 12 की लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में होने की उम्‍मीद है।  
 

बहरहाल, कंपनी ने अपकमिंग फ्लैगशिप के कई फीचर्स को पहले ही कन्‍फर्म कर दिया है, जिससे यूजर्स में उत्‍सुकता बनी हुई है। वनप्‍लस 12 को अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से पैक किया जाएगा। इस डिवाइस में 6.8-इंच का BOE X1 पैनल होने की जानकारी भी आ चुकी है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी जाएगी। 

इसके Android 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है। OnePlus 12 लॉन्च डेट के बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने हाल ही में कयास लगाया था कि फोन चीन में नवंबर में ही लॉन्च हो सकता है। अन्य जानकारी की बात करें तो OnePlus ने फोन के लिए Sony के साथ मिलकर एक सेंसर विकसित किया है, जो LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS सेंसर है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  2. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  3. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  4. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  5. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  7. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  8. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  9. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  10. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.