50MP कैमरा, 16GB RAM से लैस OnePlus 11R जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus 11 5G को चीन में लॉन्च किया था। यह फरवरी में ग्लोबल डेब्यू होने की उम्मीद है। माना जाता है कि शेन्जेन बेस्ड कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11R के छोटे वर्जन पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 10:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R में 6.7 इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus फ्लैगशिप फोन OnePlus 11R के छोटे वर्जन पर काम कर रही है।
  • OnePlus ने हाल ही में OnePlus 11 5G को चीन में लॉन्च किया था।

OnePlus 11 5G

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus 11 5G को चीन में लॉन्च किया था। यह फरवरी में ग्लोबल डेब्यू होने की उम्मीद है। माना जाता है कि कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के छोटे वर्जन OnePlus 11R पर काम कर रही है। यह कथित OnePlus स्मार्टफोन अब कंपनी की ऑफिशियल इंडियन साइट पर नजर आया है। इसके अलावा एक लोकप्रिय टिपस्टर ने बताया है कि OnePlus 11R इस साल के आखिर में अप्रैल या मई में भारत में लॉन्च हो सकता है।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 11R नाम वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर नजर आया है। साइट पर वर्तमान में कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, टिप्सटर मुकुल शर्मा ने पब्लिकेशन को बताया कि यह स्मार्टफोन अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

OnePlus 11R को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में अनुमानित स्पेसिफिकेशंस के साथ इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया गया है। स्मार्टफोन में OnePlus 10 Pro के समान कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होने की उम्मीद है। आईआर ब्लास्टर के साथ आने वाला यह पहला OnePlus स्मार्टफोन हो सकता है।
 

OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 11R में 6.7 इंच की फुल एचडी+  कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। यह भी माना जाता है कि इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। बताया जाता है कि इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा है। OnePlus से 8GB या 16GB RAM ऑप्शन और 128GB या 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेशकश की उम्मीद है। OnePlus 11R में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.