OnePlus 11 5G पर Amazon सेल में भारी बचत, नहीं मिलेगा इससे तगड़ा मौका

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 18:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 11 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

OnePlus 11 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रही में भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल के दौरान OnePlus 11 5G की खरीद पर कूपन ऑफर, बैंक डिस्काउंट और फ्री OnePlus Buds Z2 पाने का मौका मिल रहा है। यहां हम आपको OnePlus Buds Z2 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 11 5G की कीमत


OnePlus 11 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 56,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर के जरिए 4 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। यह फोन 6,333 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई ऑप्शन पर भी उपलब्ध है।


Advertisement
बैंक ऑफर और फ्री बड्स


बैंक ऑफर की बात की जाए तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 50,748 रुपये हो जाएगी। वहीं वनप्लस 11 5जी की खरीद पर ग्राहकों को 3,999 रुपये बजट के OnePlus Buds Z2 भी फ्री मिल रहे हैं।

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 11 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन में दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.1mm, चौड़ाई 74.1mm, मोटाई 8.53mm और वजन 205 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.