5000mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 11 5G के भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस, कलर वेरिएंट लीक!

OnePlus 11 5G पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुका है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2023 16:02 IST
ख़ास बातें
  • चीनी मॉडल में Android 13 आधारित ColorOS 13.0 देखने को मिलता है
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है
  • इसमें 5,000mAh की डुअल सेल बैटरी है

OnePlus 11 5G पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुका है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को लेकर पिछले दिनों से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब एक और अपडेट इसके बारे में आया है। जिसमें फोन के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज की जानकारी भी बाहर आ गई है। फोन भारत में दो रैम, स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है और इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन के टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन शेड्स में आने की बात सामने आई है। यह Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ हाल ही में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। फोन को लेकर और क्या डिटेल्स मिली हैं, हम आपको बताते हैं। 

2K डिस्प्ले वाला OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को पेश हो जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के बारे में एक और बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर योगेश बरार ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग का खुलासा किया है। टिप्स्टर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें फोन को 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट्स में देखा जा सकता है। लिस्टिंग का हवाला देकर यह भी कहा गया है कि भारत में यह इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement

OnePlus 11 5G पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुका है। बेस वेरिएंट के साथ यह फोन CNY 3,999 (लगभग 48,000 रुपये) में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज लेकर आता है। वहीं इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत  CNY 4,399 (लगभग 53,000 रुपये) है। जबकि इसका 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल CNY 4,899 (लगभग 59,000 रुपये) में आता है। फोन को चीन में एंडलेस ब्लैक और इंस्टेंट ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। 

Cloud 11 इवेंट में OnePlus इसे 7 फरवरी को भारत में भी उतारने जा रही है। फोन के साथ OnePlus Pad, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad, और OnePlus TV 65 Q2 Pro के भी लॉन्च होने की बात कही गई है। 
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस

फोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है और चीनी मॉडल में Android 13 आधारित ColorOS 13.0 देखने को मिलता है। इसमें 6.7 इंच QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) Samsung LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट है जो कि एडेप्टिव फीचर के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC है। यह 16 जीबी तक रैम और Adreno 740 GPU के साथ पेअर किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है जो Hasselblad ब्रैंडिंग के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.