12000mAh कैपेसिटी के साथ OnePlus 100W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक लॉन्च, जानें खासियतें

OnePlus 100W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक वर्तमान में 299 युआन (लगभग 3,421) से घटाकर 269 युआन (लगभग 3,087 रुपये) कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2024 12:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 100W Power Bank की कीमत 269 युआन (लगभग 3,087 रुपये) है।
  • OnePlus 100W Power Bank में 12000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 100W Power Bank क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट में आता है।

OnePlus 100W Power Bank की कैपेसिटी 12000mAh है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने लॉन्च इवेंट में OnePlus Ace 3 Pro के साथ एक नया 100W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक पेश किया है। यह पावर बैंक 12000mAh कैपेसिटी के साथ दो कलर्स क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट में आता है। यह पावरबैंक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट है। दोनों SUPERVOOC 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। इससे OnePlus Ace 3 Pro को सिर्फ 17 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आइए वनप्लस पावर बैंक के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 100W Fast Charging Power Bank Price


OnePlus 100W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक की कीमत वर्तमान में 299 युआन (लगभग 3,421) से घटाकर 269 युआन (लगभग 3,087 रुपये) कर दी गई है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह पावर बैंक 19 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


OnePlus 100W Fast Charging Power Bank Specifications


OnePlus डिवाइसेज के अलावा पावर बैंक पीडी/पीपीएस/क्यूसी जैसे प्रोटोकॉल के चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट करता है, जिससे यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स को चार्ज करने की सुविधा देता है। यह कंपेटिबल कंप्यूटर्स के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। वहीं इसके 45W हाई-स्पीड सेल्फ-चार्जिंग फंक्शन की बदौलत इसे 90 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

अतिरिक्त फीचर्स के लिए पावर बैंक में एक डायनेमिक ब्रीदिंग लाइट है जो सिंगल क्लिक के साथ वर्तमान पावर लेवल को डिस्प्ले करता है। एक डबल क्लिक एक लो करंट मोड को एक्टिव करता है जो खासतौर पर स्मार्टवॉच और हेडफोन जैसे छोटे डिवाइसेज को सुरक्षित तौर पर चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.