Nubia Z70S Ultra का 16GB रैम, 6600mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत

फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2025 09:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • फोन में 16 जीबी तक रैम दी गई है और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।
  • यह Android 15 बेस्ड Nebula AIOS 1.5 पर रन करता है।

Nubia Z70S Ultra में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Nubia

Nubia Z70S Ultra फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने फोन को चीन में पेश किया था और अब यह अन्य मार्केट्स में भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी ने खासतौर पर कैमरा पर फोकस किया है। फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में 12GB तक रैम दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nubia Z70S Ultra Price

Nubia Z70S Ultra फोन की कीमत 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 779 डॉलर (लगभग 66,500 रुपये) से शुरू होती है। जबकि 16 जीबी रैम, 512 जीबी मॉडल के लिए इसकी कीमत 869 डॉलर (लगभग 74,000 रुपये) है। इसे Nubia की ऑफिशियल वेबसाइट से 28 मई तक प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
Advertisement
 

Nubia Z70S Ultra Specifications

Nubia Z70S Ultra में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2688×1216 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 100% DCI-P3 कवरेज, और DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। साथ में Adreno 830 GPU का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 16 जीबी तक रैम दी गई है और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 15 बेस्ड Nebula AIOS 1.5 पर रन करता है।

Nubia Z70S Ultra के कैमरा डिपार्टमेंट को देखें तो कंपनी ने यहां पर खास फोकस किया है। फोन में OmniVision की ओर से 50MP का कस्टम लाइट एंड शेडो मास्टर 990 इंच सेंसर मिलता है। इसमें 35mm फोकल लेंथ दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन स्टैंडर्ड 1 इंच सेंसर से भी ज्यादा बेहतर इमेज क्वालिटी देता है। 
Advertisement

फोन में 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है जो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल शटर बटन दिया गया है जो हाफ प्रेस करने पर फोकस, और फुल प्रेस करने पर फोटो कैप्चर करता है। फ्रंट कैमरा 16MP का है जो डिस्प्ले के भीतर दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो फोन में 6600mAh की बैटरी आती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, तीन माइक्रोफोन और डुअल X-axis लीनीयर मोटर दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और USB Type-C दिया गया है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.