सस्ता फोल्डेबल फोन Nubia Flip 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च

Nubia Flip 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ OLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,188 x 2,790 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Flip 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ OLED इनर डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Flip 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nubia Flip 5G में 4,310mAh की बैटरी दी गई है।

Nubia Flip 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nubia

Nubia Flip 5G को ग्लोबल स्तर पर मंगलवार 9 अप्रैल को लॉन्च किया गया है। क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (MWC) इवेंट में पेश किया गया था। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,310mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Nubia Flip 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Flip 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Nubia Flip 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) है, जबकि 12GB + 256GB की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,600 रुपये) है। ग्लोबल स्तर पर Nubia Flip 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट को $499 (लगभग 41,500 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट को $699 (लगभग 58,200 रुपये) में लिस्टेड किया गया है। फोन फिलहाल चीन के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी।

चीन के बाहर Nubia Flip 5G ऑस्ट्रेलिया, चिली, मिस्र, हांगकांग एसएआर, इंडोनेशिया, इजराइल, कुवैत, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, फिलीपींस, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम में उपलब्ध है। Nubia Flip 5G तीन कलर ऑप्शन कॉस्मिक ब्लैक, फ्लोइंग लिलैक और सनशाइन गोल्ड में उपलब्ध है।


Advertisement
Nubia Flip 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


Nubia Flip 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ OLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,188 x 2,790 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं 1.43 इंच की OLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। यह ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। Nubia Flip 5G का ड्यूल-रेल सस्पेंडेड हिंज 200,000 से ज्यादा अनफोल्ड होने का दावा करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नूबिया फ्लिप 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। Nubia Flip 5G में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,310mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। अनफोल्ड करने पर फोन का साइज 170 मिमी x 75.5 मिमी x 7 मिमी और वजन 209 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.