Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा है बेस्ट

Nothing ने हाल ही में भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 09:01 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
  • Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।

Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G

Photo Credit: Nothing/OnePlus/Vivo

Nothing ने हाल ही में भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है। Nothing Phone 4b में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलता है। आइए Nothing Phone 4b, OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

Nothing Phone 4b के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है। जबकि Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Nothing Phone 4b में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Nothing Phone 4b एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Nothing Phone 4b के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडिय कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Nothing Phone 4b में 5G, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 6, QZSS, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

Nothing Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी आती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.