Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता

Nothing जल्द ही भारतीय बाजार में Nothing Phone (4a) को महंगा करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone (4a) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nothing Phone (4a) में 5400mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone (4a) में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Nothing

Nothing जल्द ही भारतीय बाजार में Nothing Phone (4a) को महंगा करने वाला है। ऑनलाइन टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट में अगले महीने से ज्यादा कीमत में आ सकता है। यह फोन इस साल मार्च में भारतीय बाजार में Phone (4a) Pro के साथ लॉन्च हुआ गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट और 5,400mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि Nothing का यह फोन कितना महंगा हो गया है।

Nothing Phone (4a) हुआ महंगा
टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने X पर एक पोस्ट में दावा किया कि भारत में 1 अगस्त से Nothing Phone (4a) महंगा हो जाएगा। पोस्ट के अनुसार, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 हो सकती है। दावा किया जा रहा है Phone (4a) के तीनों वेरिएंट में ₹3,000 का इजाफा हो सकता है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो 1 अगस्त से पहले ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि लॉन्च के वक्त Nothing Phone (4a) के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999, 8GB+256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 और 12GB+256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 होगी। वहीं वर्तमान में 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर विकल्प में आता है। अभी तक नथिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

Nothing Phone (4a) Features & Specifications

Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Phone 4a एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है।  कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 4a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शंस के मामले में Phone 4a में 4G, 5G, वाई-फाई,  ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,224x2,720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.