Nothing Phone 3, Phone 2a जल्द होंगे लॉन्च, नए CMF ईयरबड्स भी होंगे रिलीज

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉल्यूशन होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2024 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Nothing Phone 2a में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing कथित तौर पर पिछले कुछ समय से नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट में Nothing Phone 2a मॉडल होने का सुझाव मिला था। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में इस फोन के साथ-साथ नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप Nothing Phone 3 की भी लॉन्च तारीख का पता चला है। आइए आगामी Nothing स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone 3, Nothing Phone 2a कब होंगे लॉन्च


Advertisement
टिपस्टर @saanjjjuuu ने एक्स पर जानकारी साझा की थी। ट्वीट में खुलासा किया कि Nothing Phone 2a इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। नए फोन की जनवरी और मार्च, 2024 के बीच लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं। टिपस्टर ने यह भी कहा कि प्रीमियम Nothing Phone 3 जुलाई, 2024 में पेश किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी इनके अलावा एक वियरेबल प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है। ब्रांड वायरलेस ईयरबड्स CMF Nothing Buds 2 Pro पर भी काम कर रहा है। इस ईयरबड्स का ऑफिशियल नाम क्या होगा फिलहाल इसकी  पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, नए ईयरबड्स, CMF Buds Pro के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं। 


Advertisement
Nothing Phone 2a के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉल्यूशन होगा। कैमरा सेटअप के मामले में Phone 2a के रियर में 1/1.5 इंच सेंसर साइज और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज के साथ 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KGN9 कैमरा है। इसे 1/2.76 इंच सेंसर साइज और 0.64 माइक्रोन पिक्सल साइज वाले 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN1 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 कैमरा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.