8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन

Nothing का 2024 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2026 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 2a में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 2a में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing का 2024 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह मौका Nothing Phone (2a) 5G को खरीदने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Phone 2a में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Nothing Phone (2a) 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (2a) 5G Price & Deals

Nothing Phone (2a) 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,601 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि मार्च 2024 में 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,770 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Nothing Phone 2a 5G Features & Specifications

Nothing Phone 2a 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.