108MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन लाएगी Nokia, जानें फीचर्स

इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। इसको सपोर्ट करने के लिए फोन में चार अन्य कैमरा हो सकते हैं जिनमें अल्ट्रा वाइड, डेप्थ, मैक्रो और टेलीफोटो कैमरा होंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 09:12 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में हो सकती है 6,000mAh की दमदार बैटरी
  • 108MP के प्राइमेरी सेंसर के साथ हो सकता है पैंटा कैमरा सेटअप
  • Nokia X50 हो सकता है Nokia 8.3 5G का सक्सेसर

कथित Nokia X50 फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी हो सकती है।

Nokia एक 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन 108 मेगापिक्सल के पैंटा रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस कथित फोन को Nokia X50 कहा जा रहा है। यह 2021 की तीसरी तिमाही तक लॉन्च हो सकता है। इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 775 SoC प्रोसेसर हो सकता है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz बताया जा रहा है। फोन के अंदर 6000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है।   

NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कथित Nokia X50 नोकिया के ही Nokia 8.3 5G का सक्सेसर हो सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 775 SoC चिपसेट होने की बात कही जा रही है जो अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।
Advertisement

इसकी दूसरी बड़ी बात इस 5G smartphone फोन का पैंटा रियर कैमरा सेटअप है। जिसके लिए कहा जा रहा है कि इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। इसको सपोर्ट करने के लिए फोन में चार अन्य कैमरा हो सकते हैं जिनमें अल्ट्रा वाइड, डेप्थ, मैक्रो और टेलीफोटो कैमरा होंगे। स्मार्टफोन में जाइस (Zeiss) ऑप्टिक्स और OZO Audio tech जैसे फीचर्स भी होंगे जैसे कि Nokia 8.3 5G में देखने को मिलते हैं।

डिस्पले की जहां तक बात सामने आ रही है उसमें 6.5 इंच की क्यूएचडी प्लस डिस्पले हो सकती है जो कि PureDisplay V4 के साथ आएगी। इसका रिफ्रेश रेट 120 Hz का हो सकता है। फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी हो सकती है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया के दो स्मार्टफोन को TUV प्रमाणिकता मिली है जिनमें से एक में 6,000mAh कैपेसिटी और 22W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी पारिस्थितिक प्रभाव को कम करने के लिए Nokia X20 वॉल चार्जर के साथ शिप नहीं करेगी। यह स्मार्टफोन अभी हाल ही में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन का बैक केस शत प्रतिशत तक कम्पोस्टेबल है यानि कि खाद में तब्दील हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.