अलविदा Nokia! भारत में अब नहीं बिकेंगे नोकिया स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट में भी हुए डिस्कंटीन्यू

Nokia G42 5G देश में नोकिया ब्रांडिंग के तहत लॉन्च हुआ आखिरी स्मार्टफोन था, जिसे पिछले साल मार्च में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • HMD ने चुपचाप Nokia स्मार्टफोन को Discontinue मार्क कर दिया है
  • भारत में Nokia का आखिरी स्मार्टफोन Nokia G42 5G था
  • Nokia ब्रांडिंग के फीचर फोन अभी भी भारत और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं

Photo Credit: Nokia

ऐसा प्रतीत होता है कि HMD Global ने Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन को आखिरकार बंद कर दिया है। कंपनी की ग्लोबल और इंडिया वेबसाइट पर Nokia ब्रांडिंग के स्मार्टफोन को डिस्कंटीन्यू, यानी 'स्थाई रूप से बंद' घोषित कर दिया गया है। हालांकि, HMD की ओर से इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 2023 में HMD ने ग्लोबल मार्केट में Nokia ब्रांडिंग के तहत Nokia XR21 को लॉन्च किया था और भारत में इस ब्रांडिंग के साथ आने वाला आखिरी स्मार्टफोन Nokia G42 5G था, जिसे सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था।

HMD ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए एक अलग डेडिकेटिड पेज बनाया है, जहां सभी उपलब्ध स्मार्टफोन 'Discounted' मार्क किए जा चुके हैं। HMD ने अभी तक खुले तौर पर Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के बंद किए जाने की घोषणा नहीं की है। कुछ ऐसा ही HMD की इंडिया वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां देश में लॉन्च हुए एकमात्र Nokia G42 5G को एक अलग माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया है। खबर लिखते समय तक यहां स्मार्टफोन 'Discontinued' दिखाई दे रहा था। हालांकि, भारत में कुछ बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मॉडल खरीदने के लिए उपलब्ध था।
 

Nokia G42 5G देश में नोकिया ब्रांडिंग के तहत लॉन्च हुआ आखिरी स्मार्टफोन था, जिसे मार्च 2023 में पेश किया गया था। वहीं, दूसरी ओर Nokia XR21 ग्लोबल मार्केट में इस ब्रांडिंग के साथ आने वाला आखिरी स्मार्टफोन था, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। HMD अब अपने खुद के ब्रांड नेम से स्मार्टफोन लॉन्च करती है, जिसमें भारत में Pulse, Skyline, Fusion और Crest सीरीज शामिल हैं।

Nokia ब्रांड के फीचर फोन अभी भी ग्लोबल और इंडिया वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, पिछले कुछ समय में HMD ने खुद के ब्रांड नेम से फीचर फोन भी लॉन्च किए हैं। ऐसे में यह कयास लगाने गलत नहीं होंगे कि कंपनी भविष्य में Nokia फीचर फोन को भी बंद कर दे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.