Nokia 8000 4G का कथित पोस्टर ऑनलाइन लीक, मिली घुमावदार किनारों की झलक

रिपोर्ट में Nokia 8000 4G का पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि इस फीचर फोन में WhatsApp और Facebook प्रीलोडेड आएंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8000 4G की तस्वीर और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक
  • फोन में दिए जा सकते हैं घुमावदार किनारे
  • लीक पोस्टर में 'प्रीमियम ग्लास-लाइक डिज़ाइन' का उल्लेख किया गया है

नोकिया 8000 फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी और वाई-फाई हॉटस्पॉट मौजूद होगा।

Nokia 8000 4G फोन का डिज़ाइन लीक पोस्टर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें रीवैम्प फीचर फोन की पहली कथित तस्वीर सामने आई है। लीक के अनुसार, इस फोन में ऑरिज़न Nokia 8000 सीरीज़ का स्लाइडर डिज़ाइन फीचर नहीं किया जाएगा। नया वेरिएंट पोस्टर में घुमावदार किनारों के साथ दिखा है, जिसमें 3डी कर्व्ड डिज़ाइन के बटन दिए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि नोकिया 8000 4जी फोन में 'प्रीमियम ग्लास-लाइक डिज़ाइन' मौजूद होगा। पोस्टर को साझा करने वाली रिपोर्ट में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जो कि हाल ही में Nokia 6300 4G के साथ एक टेलीकॉम ऑपरेटर की साइट पर लिस्ट हुए थे। इससे संकेत मिलते  हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

WinFuture की रिपोर्ट में Nokia 8000 4G का पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि इस फीचर फोन में WhatsApp और Facebook प्रीलोडेड आएंगे। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि नोकिया 8000 फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी और वाई-फाई हॉटस्पॉट मौजूद होगा। पोस्टर में दिखा है कि यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ आएगा, लेकिन संभावना है कि यह फोन अन्य और कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाए। HMD Global ने फिलहाल, इस फोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
 

Nokia 8000 4G specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 8000 4जी फोन KaiOS पर काम करेगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 201 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में 2.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी होगी, जिसका रिजॉल्यूशन 320x240 पिक्सल होगा। आगामी नोकिया फोन में 512एमबी रैम और 4 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है, जिसके साथ 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा।

डुअल-सिम फीचर फोन में एक्सचेंजेबल 1,500 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद होगा। ऊपर बताई गई यह सभी स्पेसिफिकेशन WinFuture की रिपोर्ट में साझा की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8000 4G, Nokia 8000 4G specifications, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.