Nokia की अमेरिका में मजबूत पकड़, टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रैंड्स की लिस्ट में शामिल

2021 के बाद से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कंपनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की मजबूत मार्केट्स की लिस्ट में एक नाम यूनाइटेड किंगडम का भी आता है जहां पर नोकिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • फीचर फोन मार्केट में नोकिया विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है
  • Nokia C100 फोन इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाला 15वें नम्बर का फोन
  • Nokia C200 के लिए भी बिक्री के मामले में यह साल काफी अच्छा रहा

Nokia पिछले डेढ़ साल से अमेरिका और यूरोप में अच्छा परफॉर्म कर रही है।

एक जमाने में भारत में मोबाइल फोन मार्केट के 70% हिस्से पर राज करने वाली Nokia एक बार फिर से सुर्खियों में है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि अमेरिका में कंपनी लोगों की पसंद के अनुसार 5वें नम्बर की सबसे बड़ी स्मार्टफोन ब्रैंड है। इससे पता चलता है कि कंपनी की अमेरिका में पकड़ काफी मजबूत है और अमेरिका में पांचवीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन ब्रैंड के रूप में मौजूद है। IDC इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकम्युनिकेशंस और कन्ज्यूमर टेक्नोलॉजी मार्केट्स के लिए मार्केट इंटेलिजेंस और एडवाजरी सर्विसेज मुहैया करवाती है। 

IDC की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी का Nokia C100 फोन इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाला 15वां फोन रहा है। Nokia C200 के लिए भी बिक्री के मामले में यह साल काफी अच्छा रहा। इतना ही नहीं, नोकिया स्मार्टफोन्स की ब्रिकी साल की दूसरी तिमाही में पहली की अपेक्षा कहीं ज्यादा रही। अमेरिका में नोकिया की पकड़ काफी मजबूत है और साल की तीसरी तिमाही में भी इसके ग्रोथ करने के बड़े आसार हैं। 

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन की इस रिपोर्ट में आंकड़ें उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। फीचर फोन मार्केट की बात करें तो नोकिया विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और मार्केट लीडर भी है। नोकिया के फीचर यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं जिनमें से बड़ी संख्या स्मार्टफोन यूजर्स की भी है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूरोप में कंपनी की परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी नहीं थी। यूरोप में इसकी मोबाइल ग्रोथ प्रोफाइल 31% थी जबकि नॉर्थ अमेरिका में यह आंकड़ा 87% था। 

आईडीसी की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि कंपनी अपने लक्ष्य को लेकर काफी मजबूत है। अमेरिका में कंपनी की स्ट्रॉन्ग पोजीशन इस बात का संकेत है कि इसकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है। 2021 के बाद से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कंपनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की मजबूत मार्केट्स की लिस्ट में एक नाम यूनाइटेड किंगडम का भी आता है जहां पर नोकिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IDC, IDC for Nokia, IDC Nokia, IDC 2022 Q2, America Nokia

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.