Nokia 2.4 भारत में नवंबर में दे सकता है दस्तक, जानें इसकी खूबियां

Nokia 2.4 को यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसकी भारतीय कीमत का अंदाज़ा देता है। फोन को चारकोल, डस्क और फीऑर्ड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 नवंबर 2020 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 को सितंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था
  • फोन को अब कथित तौर पर भारत लाने की योजना बनाई जा रही है
  • बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है आगामी नोकिया 2.4

Nokia 2.4 एक बजट फोन है

Nokia 2.4 कथित तौर पर नवंबर के अंत में भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो यह एक बजट फोन होगा। इसे ग्लोबल बाज़ार में सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि नोकिया लाइसेंसधारी HMD Global फोन को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। Nokia 2.4 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसे ग्लोबल मार्केट में मूल रूप से दो रैम विकल्प और तीन रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 2.4 price in India (expected)

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 को सितंबर में यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था और अब नवंबर के अंत तक यह अपना रास्ता भारत के लिए बना सकता है। अब तक, लॉन्च की कोई सटीक तारीख सामने नहीं आई है और यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इस फोन को लॉन्च करने के लिए कोई इवेंट आयोजित करेगी या नहीं।

Nokia 2.4 को यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसकी भारतीय कीमत का अंदाज़ा देता है। फोन को चारकोल, डस्क और फीऑर्ड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 2.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 2.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट मिलता है, 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 2.4 में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा नॉच के अंदर सेट है।
Advertisement

Nokia 2.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, नोकिया 2.4 के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Nokia 2.4 पर 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके डायमेंशन 165.85x76.30x8.69 एमएम और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Decent battery life
  • Lean software with guaranteed updates
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Underwhelming performance
  • Weak display brightness, viewing angles
  • Very slow charging
  • A bit pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.