Nio Phone 2 में होगी 5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग! 3C सर्टीफिकेशन में हुआ स्पॉट

Nio भले ही इलेक्ट्रिक कार बनाती है लेकिन कंपनी Xiaomi और Huawei जैसे ब्रैंड्स को जवाब देने की मंशा रखती है जो कि अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भी कूद पड़े हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Nio Phone 2,100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ नजर आया है।
  • Nio Phone 2 में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • Nio Phone 2 में कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 चिप दे सकती है।

Nio Phone में 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Nio

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली चाइनीज कंपनी Nio ने अपना पहला स्मार्टफोन Nio Phone सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। अब कंपनी Nio Phone 2 को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। यह फोन चीन के सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर नजर आया है। हालांकि, कंपनी के सीईओ विलियम ली ने भी कथित तौर पर पुष्टि की थी कि फोन अपने डेवलेपमेंट स्टेज में जा चुका है। अब Nio Phone 2 का सर्टीफिकेशन साइट पर स्पॉट होना बताता है कि कंपनी इसे मार्केट में पेश करने के लिए तैयारी पूरी कर रही है। 

Nio Phone 2 पिछले साल आए Nio Phone का सक्सेसर होगा। Nio Phone 2 को हाल ही में चीन के सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर (via) देखा गया है। यह फोन मॉडल नम्बर N2401 के साथ नजर आया है। इसका पुराना मॉडल, नियो फोन यहां पर N2301 मॉडल नम्बर के साथ लिस्ट किया गया था। फोन के साथ 100W फास्ट चार्जर मेंशन किया गया था। लेकिन असल में यह रिलीज हुआ 66W फास्ट चार्जिंग के साथ। 

कथित Nio Phone 2 भी 100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ नजर आया है। अब यह फोन के रिलीज के समय ही पता चलेगा कि यह वास्तव में कितनी फास्ट चार्जिंग कैपिसिटी के साथ आएगा। बता दें कि मई में नियो बैटरी को भी 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया था। यह NBET02 मॉडल नम्बर के साथ लिस्ट की गई है। इसकी कैपिसिटी 4900mAh है। यहां संभावना है कि यह बैटरी नियो फोन 2 में देखने को मिल सकती है। यानी मोटे तौर पर कहें तो Nio Phone 2 में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। 

Nio भले ही इलेक्ट्रिक कार बनाती है लेकिन कंपनी Xiaomi और Huawei जैसे ब्रैंड्स को जवाब देने की मंशा रखती है जो कि अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भी कूद पड़े हैं। Nio Phone में कंपनी ने खास फीचर दिया है जिसकी मदद से यह Nio कारों के लिए एक चाबी की तरह काम करता है। इससे यूजर गाड़ी को लॉक, अनलॉक, और स्टार्ट तक कर सकते हैं। और ये फीचर्स फोन बंद होने की स्थिति में भी काम करते हैं। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ भी बखूबी कनेक्ट होता है और यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।
Advertisement

Nio Phone के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह AMOLED पैनल के साथ आता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस है। संभावना है कि Nio Phone 2 में कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 चिप दे सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.