MWC 2024 : कब से शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा ‘टेक मेला’, क्‍या लॉन्‍च होगा? जानें सबकुछ

MWC 2024 : इस इवेंट में शाओमी, नथिंग, सोनी, एचएमडी ग्लोबल और कई अन्‍य ब्रैंड्स 2024 में लॉन्‍च होने वाली डिवाइसेज को द‍िखाएंगे।

विज्ञापन
Written by Ravi R, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 15:29 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला शुरू होने जा रहा
  • MWC 2024 में दिखाए जाएंगे कई नए इनोवेशंस
  • बार्सिलोना में फिरा ग्रैंड वाया में होगा एमडब्‍ल्‍यूसी

MWC 2024 की शुरुआत 26 फरवरी को होगी। यह 29 फरवरी को खत्‍म होगा।

Photo Credit: GSMA

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 अगले कुछ दिनों में शुरू हो रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी ‘मेले' में कंपनियां अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस को पेश करेंगी। जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में शाओमी, नथिंग, सोनी, एचएमडी ग्लोबल और कई अन्‍य ब्रैंड्स 2024 में लॉन्‍च होने वाली डिवाइसेज को द‍िखाएंगे। हमेशा की तरह एमडब्‍ल्‍यूसी में कुछ हैरान करने वाली चीजें नजर आ सकती हैं। आज हम आपको MWC 2024 इवेंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्‍या-कुछ नजर आ सकता है एमडब्‍ल्‍यूसी में, जानते हैं।  
 

MWC 2024: Event Start Date, Location, and Time

MWC 2024 की शुरुआत 26 फरवरी को होगी। यह 29 फरवरी को खत्‍म होगा। यह इवेंट स्पेन के बार्सिलोना में फिरा ग्रैंड वाया में आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
 

MWC 2024: What to Expect

एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाए जाते हैं लेटेस्‍ट इनोवेशंस। इस बार भी ऐसा ही होगा। शाओमी से लेकर सोनी और एचएमडी क्‍या पेश कर सकती है, जानते हैं। 
 

Xiaomi


Xiaomi ने अपना इवेंट 25 फरवरी तय किया है। उम्मीद है कि कंपनी अपने लेटेस्‍ट Xiaomi 14 Ultra को एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाएगी। कल ही इस स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया गया था। इसके अलावा, ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro हैंडसेट को पेश किया जा सकता है। शाओमी ने यह भी कहा है कि वह एमडब्‍ल्‍यूसी में नेक्‍स्‍ट जेन स्मार्ट डिवाइस जैसे- स्‍मार्टवॉच, ईयरबड्स और एक कार भी पेश करेगी। 
Advertisement
 

Nothing


नथिंग की मौजूदगी भी MWC 2024 में दिखेगी। उम्‍मीद है कि कंपनी अपना किफायती स्‍मार्टफोन यहां पेश कर सकती है। इसे Nothing Phone 2a कहा जाता है, जो 5 मार्च को भारत समेत चुनिंदा मार्केट्स में आने वाला है। 
 

Honor

Honor भी MWC 2024 में आ रही है। कंपनी ने 25 फरवरी को एक इवेंट शेड्यूल किया है, जिसमें नए स्‍मार्टफोन्‍स की रेंज को अनवील किया जाएगा। इवेंट में क्‍या कुछ आएगा, इस पर कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं है। कंपनी ने हाल में अपना सबसे पतला फोल्‍डेबल स्मार्टफोन, ऑनर मैजिक V2 पेश किया है। 
Advertisement
 

OnePlus

वनप्लस इस साल के MWC इवेंट में शायद कोई स्मार्टफोन नहीं दिखाएगा। हालांकि ब्रैंड OnePlus Watch 2 को लॉन्च कर सकता है। यह कंपनी की पहली स्‍मार्टवॉच हो सकती है, जो गूगल के ओएस पर चलेगी। 
 

Tecno

टेक्‍नो ने पिछले साल मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में अपना फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Phantom V Fold दिखाया था। इस साल वह कुछ नई फोल्‍डेबल डिवाइसेज को एमडब्‍ल्‍यूसी में ला सकती है। यह Tecno Phantom V Fold 2 हो सकता है। कंपनी लेटेस्‍ट AI और AR डिवाइसेज को भी एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाने की प्‍लानिंग कर रही है। 
 

HMD Global

HMD ग्लोबल ने कहा है कि वह MWC 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इवेंट 25 फरवरी को होगा। उम्मीद है इसमें नोकिया ब्रैंडेड स्‍मार्टफोन्‍स की नई रेंज दिखाई जाएगी।
Advertisement

टेक मेले में Sony, Oppo, Vivo, Realme, Huawei समेत तमाम ब्रैंड्स भी अपने प्रोडक्‍ट्स पेश कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.