MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले’ में आया 28000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन

Energizer P28K : दावा है कि यह स्‍मार्टफोन एक बार चार्ज होने के बाद रेगुलर इस्‍तेमाल में एक हफ्ते तक चल सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 13:05 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस आज से हुआ शुरू
  • 28 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन लाई कंपनी
  • P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है

P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है।

मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC 2024) स्‍पेन के बार्सिलोना में शुरू हो गई है। दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले' में 28 हजार एमएएच बैटरी वाला स्‍मार्टफोन पेश किया गया है। डिवाइस का नाम Energizer P28K है, जिसे एवेनियर टेलीकॉम ने तैयार किया है। दावा है कि यह स्‍मार्टफोन एक बार चार्ज होने के बाद रेगुलर इस्‍तेमाल में एक हफ्ते तक चल सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो लंबी जर्नी पर जाते हैं और रोजाना स्‍मार्टफोन चार्जिंग से झंझट चाहते हैं। 

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। यह एक्‍स्‍ट्रीम टेंपरेचर में भी खुद को संभाल सकता है। इसे मजबूत बनाया गया है। हालांकि बड़ी बैटरी होने से फोन की मोटाई बढ़ जाती है। 
Advertisement

P28K में 33 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम है, ताकि यूजर्स को फोटाेग्राफी का भी अच्‍छा अनुभव मिले। P28K में में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 

Energizer Hard Case P28K को दुनियाभर में उपलब्‍ध कराए जाने की तैयारी है। हालांकि अमेरिका में यह नहीं आएगा। इसे अक्‍टूबर से खरीदा जा सकेगा। कीमत 22 से 25 हजार रुपये के बीच होने का अनुमान है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सिर्फ इस बात का ध्‍यान रहे कि फोन की बड़ी बैटरी, चार्ज होने में भी टाइम लगाएगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.