Motorola Nio हो सकता है अगला मोटोरोला फ्लैगशिप, स्पेसिफिकेशन्स लीक

कथित Motorola Nio फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 नवंबर 2020 17:30 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर XT2125 और कोडनेम 'Nio' वाला एक मोटोरोला स्मार्टफोन लीक
  • स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम से हो सकता है लैस
  • 64-मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B प्राइमरी रियर सेंसर की भी जानकारी

Motorola Nio में 64 मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B प्राइमरी सेंसर हो सकता है

Motorola Nio Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। लेटेस्ट लीक के अनुसार, फोन का मॉडल नंबर XT2125 होगा और यह कथित तौर Nio कोडनेम के साथ आएगा। ये जानकारी एक जर्मन प्रकाशन द्वारा साझा की गई है और यह भी बताया गया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Motorola Nio के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है और इसमें दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन हो सकते हैं।
 

Motorola Nio specifications (expected)

XDA Developers के एडम कॉनवे के सहयोग के साथ TechnikNews की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर XT2125 और कोडनेम 'Nio' वाला एक मोटोरोला फोन विकसित किया जा रहा है और यह कंपनी का अगला फ्लैगशिप हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 11 पर काम करने वाला पहला मोटोरोला फोन हो सकता है। इसमें कम से कम 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि डिस्प्ले का साइज़ फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Motorola Nio को 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि 12 जीबी वेरिएंट की पूरी तरह से पुष्टि नहीं है।

कथित मोटोरोला फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसमें OV16A10 नाम का 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होने की उम्मीद है और साथ ही 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी, जो OV02B1B नाम का है। मोटोरोला नियो में होल-पंच कटआउट डिज़ाइन होने की उम्मीद है, जिसमें दो कैमरे होंगे। पहला 16-मेगापिक्सल सेंसर (OV16A1Q) और दूसरा 8-मेगापिक्सल Samsung (S5K4H7) सेंसर।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, फोन अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। Motorola ने आधिकारिक तौर पर Motorola Nio पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Nio, Motorola Nio specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.