Motorola Edge 30 Ultra के लिए Motorola Smart Stylus और Folio Case हुए ऑनलाइन लीक

Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह साल 2022 की पहली तिमाही में Moto Edge X30 फोन के ग्लोबल वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि चीन में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जा चुका है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 30 Ultra साल 2022 की पहली तिमाही में हो सकता है लॉन्च
  • Motorola Smart Stylus में मिल सकता है वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  • Folio Cover में मिलेगी फोन की नोटिफिकेशन्स की जानकारी
Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह साल 2022 की पहली तिमाही में Moto Edge X30 फोन के ग्लोबल वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि चीन में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जा चुका है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर डिज़ाइन तक की जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी हैं, जिससे मालूम पड़ता है कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स पाए जा सकते हैं। लेटेस्ट लीक में लॉन्च से पहले मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन की दो नई एक्सेसरीज़- Motorola Smart Stylus और Folio Case को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। Motorola ने फिलहाल आगामी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन के Motorola Smart Stylus और Folio Case की तस्वीरों को XDA Developers द्वारा ऑनलाइन शेयर किया गया है। यह स्टायलस वायरलेस चाार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है और इसे आगामी फोन में ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, जिसको लेकर जानकारी दी गई है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। यह कथित रूप से एयर गेस्चर को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह टेक्स्ट इनपुट बॉक्स में लिखने, मीडिया को कंट्रोल करने और एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ माउस के रूप में सक्षम होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी मोटोरोला स्मार्ट स्टायलस कथित रूप से आगामी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के साथ स्पेशल इंटीग्रेशन ऑफर कर सकता है, जिसमें कलर से निकाले जाने पर अपने-आप ब्लूटूथ का इनेबल हो जाना शामिल है। इसके अलावा, कनेक्ट होने पर फोन में स्टालयस का स्टेटस भी दिखाया जाएगा, जिसमें चार्जिंग स्टेटस और फोन केस में स्टायलस के न होने की जानकारी मिलेगी। स्टायलस का इस्तेमाल करने के बाद यूज़र इसे Folio Case में रख सकते हैं ताकि यह वायरलेस तरीके से चार्ज हो सके।
 

Motorola Edge 30 Ultra को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें always-on display (AOD) फीचर होगा और कंपनी के Folio Case में एक पैनल फीचर होगा, जिसमें बीच में ऊपर से लेकर नीचे तक एक डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले में यूज़र्स मिस्ड कॉल से लेकर बैटरी स्टेटस तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Folio Case की तस्वीर से यह भी संकेत मिलते हैं कि यूज़र बिना केस ओपन करे आ रही कॉल को रिजेक्ट व रिसिव भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी लॉन्च के वक्त इस एक्सेसरी को किसी और नाम से भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.