Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर

Motorola Signature 27 का मुकाबला Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Signature 27 की कीमत USD 1,599 (लगभग ₹1,51,090) है।
  • Oppo Find X10 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 है।
  • Google Pixel 11 Pro XL की कीमत भारतीय बाजार में ₹1,34,999 है।

Motorola Signature 27 vs Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL

Photo Credit: Motorola/Oppo/Google

Motorola ने ग्लोबल स्तर पर Motorola Signature 27 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की तुलना Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से की जा रही है। ये तीनों स्मार्टफोन एक ही बजट सेगमेंट में आते हैं। Signature 27 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर और Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर मिलता है। आइए इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Motorola Signature 27 vs Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Motorola Signature 27 की कीमत USD 1,599 (लगभग ₹1,51,090) है। Oppo Find X10 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। Google Pixel 11 Pro XL की कीमत भारतीय बाजार में ₹1,34,999 है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Advertisement

Motorola Signature 27 में 6.78 इंच की 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 12,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। 
Oppo Find X10 में छोटी 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2768x1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Google Pixel 11 Pro XL में बड़ी 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल है। हालांकि, समान 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम

Motorola Signature 27 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 प्रोसेसर है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 17 के साथ आता है।
Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर मिलता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 पर काम करता है। 
Google Pixel 11 Pro XL में कंपनी का इन हाउस गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप

Motorola Signature 27 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo Find X10 के रियर में OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
इसके अलावा Google Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 


बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

Advertisement

Motorola Signature 27 में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है।
वहीं Oppo Find X10 में 8000mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
और Google Pixel 11 Pro XL में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ थोड़ी छोटी 5,115mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.