Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

Motorola Razr 5G को पहले ही अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हम इसके बारे में काफी कुछ जानते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 5G को अमेरिका में किया जा चुका है लॉन्च
  • अब कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के साथ फोन को भारत में भी किया जाएगा लॉन्च
  • मोटोरोला रेज़र 5जी स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस आता है

Motorola Razr 5G को अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है

Motorola Razr 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा और इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं, बल्कि खुद कंपनी ने अपने ट्विटर के जरिए की है। ट्वीट में मोटोरोला ने एक छोटा वीडियो क्लिप साझा किया है, जो बताता है कि कंपनी इस फेस्टिव सीज़न के दौरान भारत में फोल्डेबल डिवाइस लाएगी। मोटोरोला रेज़र 5जी को पहले ही अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। फोन के भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि के अलावा, Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने अन्य प्रोडक्ट्स के लॉन्च को भी टीज़ किया है, जिनमें संभवतः एक स्मार्ट टीवी, एक रेफ्रिजरेटर और एक वॉशिंग मशीन शामिल हैं।

ट्वीट में, मोटोरोला एक छोटा वीडियो साझा करता है, जो कुछ प्रोडक्ट्स की परछाई दिखाता है। परछाई से पता चलता है कि ये Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन, मोटोरोला-ब्रांडेड टीवी, फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन और डबल-डोर रेफ्रिजरेटर हैं। वीडियो में बताया गया है कि इन प्रोडक्ट्स को आगामी फेस्टिव सीज़न के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कथित मोटोरोला टीवी, फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन और दो दरवाज़ों वाला फ्रिज को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मोटोरोला रेज़र 5जी को पहले ही अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हम इसके बारे में काफी कुछ जानते हैं।
Advertisement
 
 

Motorola Razr 5G price, availability

मोटोरोला रेज़र 5जी फोन कीमत अमेरिका में $1,399.99 (लगभग 1.02 लाख रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का है। Motorola Razr 5G फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जो ब्लश गोल्ड, पॉलिश ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी हैं।
 

Motorola Razr 5G specifications, features

डुलल-सिम (नैनो+ ईसिम) मोटोरोला रेज़र 5जी फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 10 आधारित My UX ऑन टॉप पर काम करता है। इसमें फोल्डेबल 6.3 इंट प्लास्टिक ओलेट प्राइमरी स्क्रीन मौजूद है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,142x876 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। नए फोल्डेबल फोन में अपडेटिड हिंज डिज़ाइन दिया गया है। फोन में सेकेंडरी 2.7 इंच की ग्लास ओलेड सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 600x800 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है।

यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और Adreno 620 जीपीयू से लैस है। इसमें आपको 8 जीबी तक रैम भी प्राप्त होगा। मोटोरोला रेज़र 5जी में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, लेकिन आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा नहीं सकते है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो मोटोरोला रेज़र 5जी में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह सेंसर क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कि आपको बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) और लेसर ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का प्राइमरी कैमरा सेकेंडरी स्क्रीन के फ्लिप पैनल के टॉप पर स्थित है, जिसकी वज़ह से यूज़र्स इस कैमरा का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी कर सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला रेज़र 5जी फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इस फोन की बैटरी 2,800 एमएएच  से लैस है, जिसमें आपको 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलेगा। सिंगल चार्ज पर यह फोन 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करेगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2142x876 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.