Motorola One Vision हुआ भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

Motorola One Vision Launch: मोटोरोला वन विज़न को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Motorola One Vision की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 20 जून 2019 13:26 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • Motorola One Vision की बिक्री भारत में 27 जून से
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है मोटोरोला वन विज़न में

Motorola One Vision Launch: मोटोरोला वन विज़न हुआ भारत में लॉन्च

Motorola One Vision स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद करा दें कि मोटोरोला वन विज़न को पिछले महीने ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने अपने नए Motorola One Vision से पर्दा उठाया। Motorola One Vision होल-पंच डिज़ाइन और एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो Motorola One Vision की अन्य खासियत है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। आइए अब Motorola One Vision की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Motorola One Vision की भारत में कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स

भारत में मोटोरोला वन विज़न की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में Motorola One Vision का 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट। मोटोरोला वन विज़न की बिक्री 27 जून से शुरू होगी।


Motorola One Vision के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विज़न फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। Motorola One Vision आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 9609

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.