Moto G9 Plus के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, कीमत भी आई सामने

रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G9 Plus स्मार्टफोन यूरोपियन ऑपरेटर साइट Orange Slovakia पर लिस्ट हुआ था, हालांकि कुछ समय बाद ही लिस्टिंग को पेज़ से हटा दिया गया था। लेकिन पेज़ हटाए जाने से पहले Roland Quandt (@rquandt) द्वारा इसका स्क्रीनशॉट ले लिया गया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 Plus में मौजूद होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • मोटो जी9 प्लस की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
  • Moto G9 स्मार्टफोन भारत में अगस्त में हुआ है लॉन्च

Moto G9 Plus में मिलेगा 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Moto G9 स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों कंपनी के बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, मोटो जी9 के बाद अब Moto G9 Plus स्मार्टफोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत का भी खुलासा किया गया है। बता दें, मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है, इससे पहले यह फोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है जहां से इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी। मोटो जी9 स्मार्टफोन को भारत में अगस्त के अंत में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 11,499 रुपये है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G9 Plus स्मार्टफोन यूरोपियन ऑपरेटर साइट Orange Slovakia पर लिस्ट हुआ है, हालांकि कुछ समय बाद ही लिस्टिंग पेज़ से हटा दिया गया था। लेकिन पेज़ हटाए जाने से पहले Roland Quandt (@rquandt) द्वारा इसका स्क्रीनशॉट ले लिया गया, जिसमें स्मार्टफोन के तमाम स्पेसिफिकेशन कीमत के साथ देखे जा सकते हैं। फोन $235 कीमत (लगभग 20,300 रुपये) के साथ लिस्ट है।

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन में 6.81 इंच FHD+ डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ होगा। वहीं सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर होल-पंच डिज़ाइन होगा। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह साफ है कि फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी, साथ में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement

इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। जैसा कि हमने बताया यह फोन सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, TUV Rheinland सर्टिफिकेट से पहले ही खुलासा हो चुका है कि फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।
Advertisement

बाकि फीचर्स की बात करें, तो स्क्रीनशॉट के मुताबिक फोन में ब्लूटूथ 5.0, VoLTE, वाई-फाई, डुअल सिम सपोर्ट (नैनो) और एंड्रॉयड 10 मौजूद होंगे। कलर ऑप्शन में केवल ब्लू कलर का ही ज़िक्र है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 169.98 x 78.1 x 9.69 मिलीमीटर और वज़ 223 ग्राम होने की जानकारी सामने आई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.