7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर

Amazon ने फोन को 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है।

Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Motorola G57 Power 5G कंपनी का ऐसा फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स ऑफर करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 33W TurboPower की फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग मिलती है। कंपनी का यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर 22% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है। फोन को Amazon ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola G57 Power 5G Price Discount Amazon Deal

Motorola G57 Power 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसे 14,120 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Motorola G57 Power 5G को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 12,500 रुपये के लगभग रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 7500 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Motorola G57 Power 5G Specifications

Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले अनुभव देता है। इसमें 1050 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 33W Turbopower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग से नवाजा है। फोन में 50MP मेन कैमरा है और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.