Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Motorola ने आज भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट है।
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन तीन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। वहीं यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ Price

Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिसके बाद लॉन्चिंग कीमत महज 44,999 हो जाएगी। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 11 जून से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस फोन में पैंटोन क्यूरेटेड कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें सैटिन-लक्स फिनिश के साथ पैंटोन जिनफंडेल, स्कल्पटेड वुड फिनिश के साथ पैंटोन चिकोरी कॉफी और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ पैंटोन स्टॉर्मी सी शामिल हैं। ग्राहक Jio के एक स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 18 महीनों के लिए 5000GB क्लाउड स्टोरेज के साथ-साथ Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस भी शामिल है।

Motorola Edge 70 Pro+ Features & Specifications

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50x सुपर जूम प्रो के साथ 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो बेस्ड स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

Advertisement

यह फोन Moto AI 2.0 के साथ आता है, जिसमें NEXT MOVE कॉन्टेक्स्टुअल सजेशन, AI इमेज स्टूडियो, AI प्लेलिस्ट स्टूडियो, रिमेंबर दिस, रिकॉल जैसे फीचर्स शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। कंपनी 3 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 5 साल SMR अपडेट के साथ आता है। Edge 70 Pro+ में मोटो प्रीमियम केयर भी आता है, जिसमें 24x7 वॉट्सऐप चैटबॉट सपोर्ट, फ्री पिकअप और ड्रॉप सर्विस, डेडिकेटेड कॉलिंग लाइन और रिपेयर के दौरान फ्री स्टैंडबाय डिवाइस की सुविधा शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola Edge 70 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.