फोन में धांसू फीचर्स के साथ विशाल बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
Motorola Edge 70 Pro को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन में धांसू फीचर्स के साथ विशाल बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर दिया गया है। फोन को कंपनी ड्यूरेबल डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया था जिसके लिए यह IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन लगभग 5000 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं ऑफर का लाभ।
Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 39,999 रुपये है, लेकिन फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके लिए आपको एक छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ इस्तेमाल करना होगा। Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 4850 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 35149 रुपये रह जाती है। यह फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट कहा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है।
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.87 मिमी, चौड़ाई 74.28 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी/7.29 मिमी और वजन 183 ग्राम/190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी