7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने

Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। फोन में 7,000mAh बैटरी, 144Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2026 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा
  • 7,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी
  • 50MP Sony LYTIA कैमरा और 144Hz pOED डिस्प्ले होगा

Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh बैटरी और 144Hz pOLED डिस्प्ले मिलेगा

Photo Credit: Motorola

Motorola अपने नए स्मार्टफोन Edge 70 Neo को भारत में 24 नवंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। यह फोन Edge 70 सीरीज में एक नया ऑप्शन होगा और मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में 6.78 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP Sony LYTIA कैमरा शामिल हैं। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है।

Motorola के प्रमोशनल माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन और कुछ हार्डवेयर जानकारियां सामने आई हैं। इसका लुक Edge सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन जैसा है। इसमें कर्व्ड बैक पैनल, गोल किनारे और पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ मिलेंगे। फोन के चार Pantone कलर ऑप्शन Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac में आने की उम्मीद है।

Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K pOLED पैनल मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक हो सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए Edge 70 Neo में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS और Ultra HDR सपोर्ट करेगा। इसके साथ 2MP मैक्रो या डेप्थ सेंसर और फ्रंट में 32MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में Android 16 आधारित Hello UX और Moto AI फीचर्स भी हो सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh क्षमता और 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलने की जानकारी है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  2. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  3. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  7. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  8. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  9. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  10. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.