Motorola Edge 70 Fusion कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इसमें जबरदस्त कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है।
Motorola Edge 70 Fusion कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है।
Photo Credit: Flipkart
Motorola Edge 70 Fusion कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इसमें जबरदस्त कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर दिया गया है। वर्तमान में इस फोन को काफी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं मोटोरोला फोन पर मिल रही जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से।
Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion के 12GB + 512GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये है, लेकिन फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके लिए आपको एक छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ इस्तेमाल करना होगा। Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 3750 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 33249 रुपये रह जाती है। यह फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट कहा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR 10+ सपोर्ट करती है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक पहुंच सकती है और ये MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है।
फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर को जोड़ा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फोन में 120 fps पर BGMI चल सकता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स व 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड्स का वादा किया है। Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini को इंटिग्रेट किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावइड एंगल लेंस, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी सेंसर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।
Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी से बनी है। फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर दिए जाने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 193 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी