Motorola Edge 40 फोन 8GB रैम, MediaTek प्रोसेसर, Android 13 OS के साथ Geekbench पर लिस्ट! जानें फीचर्स

Motorola Edge 40 का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS देखने को मिलेगा।
  • यहां पर इसकी पेअरिंग में 8GB रैम भी दिखाई गई है।
  • मोटोरोला के Edge 40 ने सिंगल कोर में 1,105 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

Motorola Edge 40 फोन Geekbench बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हो गया है।

Photo Credit: Twitter/Roland Quandt

Motorola Edge 40 Pro कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च किया गया था। अब ब्रैंड इसका बेस वर्जन यानि कि Motorola Edge 40 भी जल्द लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आ जाते हैं। Motorola Edge 40 को एक मिडरेंज स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो कि एक 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Dimensity 1100 चिपसेट दिया जा सकता है। चलिए फोन के बारे में लेटेस्ट जानकारी आपको देते हैं, और बताते हैं कि बेंचमार्क लिस्टिंग में इसके कौन से स्पेक्स कंफर्म हो गए हैं। 

Motorola Edge 40 का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। फोन Geekbench बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हो गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में इस अपकमिंग Motorola फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो जाते हैं। मसलन कि इस फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS देखने को मिलेगा। साथ ही MediaTek चिपसेट भी यहां कंफर्म हो गया है।
फोन MediaTek Dimensity 1100 के साथ बताया जा रहा है। यहां पर इसकी पेअरिंग में 8GB रैम भी दिखाई गई है। हालांकि इसमें और भी रैम ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। लेकिन बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ आ सकता है। 

Photo Credit: Twitter/Roland Quandt


मोटोरोला के Edge 40 ने सिंगल कोर में 1,105 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 3,542 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। यहां पर एंड्रॉयड का वर्जन 13 कंफर्म हो गया है जिसके ऊपर My UX कस्टम स्किन देखने को मिल सकती है। मोटोरोला एज 40 के बारे में इससे पहले भी लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में टिप्स्टर रोलांड (@rquandt) ने इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट को लेकर खुलासा किया था। फोन में मेजैंटा कलर वेरिएंट भी बताया गया है। साथ ही यहां फोन का डिजाइन भी सामने आता है जिसमें इसके कर्व्ड डिस्प्ले को देखा जा सकता है। 

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, अभी तक जो लीक्स सामने आए हैं, उनमें कहा गया है कि इसमें 6.55 इंच का फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन के डिस्प्ले में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। कैमरा के लिए फोन रियर में ट्रिपल सेंसर सेटअप के साथ आ सकता है। मेन कैमरा 50MP का बताया गया है जिसके साथ में OIS सपोर्ट भी दिया जा सकता है, और साथ में LED फ्लैश भी होने की बात कही गई है। Motorola Edge 40 लेटेस्ट अपडेट Gadgets 360 पर पाने के लिए जुड़े रहें। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.